मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करें? पढ़ाई में मन लगाने की 8 अचूक मंत्र । Smart Study Tips in Hindi Best 8

best-study-tips-for-everyone
best-study-tips-for-everyone

पढ़ाई में मन लगाने की 8 अचूक मंत्र । Smart Study Tips in Hindi

नमस्कार दोस्तों Postivebate.com पर आप सभी का स्वागत है। उम्मीद करते हैं कि आप सभी बेहद ही अच्छे होंगे और अपने कार्य में कुशलता को प्राप्त कर रहे हैं।

Contents show

दोस्तों मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता है, क्या करूं पढ़ाई में मन लगाने का आसान तरीका (Smart Study Tips in Hindi ) क्या है, पढ़ाई में मन लगाने के लिए क्या करें, पढ़ाई में मन लगाने का मंत्र क्या है? इन सभी सवालों के जवाब आज हर एक विद्यार्थी जानना चाहता है और इन सभी सवालों के जवाब आपको इस लेख नहीं मिलने वाले हैं।

इस लेख में हमने पढ़ाई में मन लगाने के 8 आसान तरीके आपके साथ शेयर किए हैं। जिनको पढ़ने के बाद आप बोलेंगे कि मेरा पढ़ाई से मन नहीं हटता है क्या करू?

पढ़ाई क्यों जरूरी है

आज के समय में पढ़ाई करना बेहद ही कठिन कार्य हो गया है क्योंकि हर कोई सोशल मीडिया, इंटरनेट और वीडियो देखने में लगा है। इंटरनेट की दुनिया में इतना Content मौजूद है। जो हमारे मन को पूरी तरह से विचलित(Distract) कर रहा है।

Smart-Study-Tips-in-Hindi
Smart Study Tips in Hindi

मोबाइल पर वीडियो देखना, बाहर दोस्तों के साथ घूमना तो हर किसी को पसंद है। लेकिन पढ़ाई करना किसी को पसंद नहीं होता है। जैसे कि आप सभी जानते हैं कि पढ़ाई(Study) हमारे भविष्य(Future) के लिए बहुत ही जरूरी है।

फिर भी हम पढ़ाई नहीं कर पाते है तो इसके पीछे क्या कारण है तो चलिए हम जानते हैं कि पढ़ाई में मन क्यों नहीं लगता है?

पढ़ाई में मन ना लगने के क्या कारण है? Smart Study Tips in Hindi

  • जब से इंटरनेट पर Shorts Video का प्रचलन बढ़ा है। तब से हम किसी भी काम पर लंबे समय के लिए फोकस नहीं कर पा रहे हैं। आज के समय में पढ़ाई पर फोकस करना एक बेहद ही बड़ी समस्या बनती चली जा रही है।

  • किसी भी विषय पर जब हमारी पकड़ अच्छी नहीं होती है तो हमारा पढ़ाई करने का मन नहीं होता है।

  • जब हमारी विषय के अंदर रुचि नहीं होती है, तब हमारा पढ़ने का मन नहीं होता है।

  • पढ़ाई का कोई दिन निश्चित टाइम टेबल ना होने की वजह से पढ़ाई में मन नहीं लगता है।

  • जीवन में कोई भी लक्ष्य ना होने की वजह से पढ़ाई में मन नहीं लगता है।

  • आज के समय में ध्यान को भटकाने वाले इतने संसाधन आ गए हैं कि पढ़ने का बिल्कुल मन नहीं लगता है।

पढ़ाई में मन कैसे लगाए | पढ़ाई में मन लगाने की 8 अचूक मंत्र

ऊपर हमने आपके साथ पढ़ाई में मन ना लगने के कुछ प्रमुख कारणों के बारे में बताया है। अब हम आपको पढ़ाई में मन लगाने के 8 महत्वपूर्ण तरीकों के बारे में बताने वाले हैं। जिनको यदि कोई विद्यार्थी अपनाता है तो मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि उसका पढ़ाई में धीरे-धीरे मन लगना शुरू हो जाता है.

पढ़ाई क्यों जरूरी है

और यदि कोई विद्यार्थी इन सभी तरीकों को गहराई के साथ अपनाता है तो निश्चित ही कुछ दिनों के बाद रहे विद्यार्थी पढ़ाई में न सिर्फ अपना मन लगा सकता है बल्कि एग्जाम में Top भी कर सकता है। तो चलिए जानते हैं।

1)- पढ़ाई करने के लिए लक्ष्य बनाइए – Toppers Sudy Tips in Hindi

क्या आपने कभी सोचा है कि आप पढ़ाई क्यों करते हैं, पढ़ाई करना आपके लिए क्यों जरूरी है, क्या बिना पढ़ाई करेगी आपका काम चल सकता है? यदि आप इस तरह की सवाल अपने आपसे करते हैं तो आपको इन सभी सवालों के जवाब मिलते हैं कि पढ़ना इसलिए जरूरी होता है कि पढ़ाई करके ही आप अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं.

और किसी भी एग्जाम में अच्छे मार्क्स लेकर आ सकते हैं।जब आप पढ़ाई से रिलेटेड लक्ष्य बनाते हैं कि आपको किस समय पर किस विषय की तैयारी करनी है तो आपका ध्यान इधर-उधर नहीं भटकता है और आप ज्यादा गंभीरता के साथ अपनी पढ़ाई कर सकते हैं।

आपके दिमाग में जो भी आप भविष्य में हासिल करना चाहते हैं, उसके बारे में आपको सोचते रहना चाहिए। तब जाकर आप असल में उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पढ़ाई कर सकते हैं।

2)- शांत जगह पर जाकर पढ़ाई करें – Smart Study Tips in Hindi

यदि आप किसी ऐसी जगह पर पढ़ाई करने के लिए बैठ जाते हैं। जहां पर अत्यधिक शोर-शराबा होता है तो आपके लिए कुछ समय के लिए भी पढ़ना मुश्किल हो जाता है.

Toppers-Sudy-Tips-in-Hindi
Toppers Sudy Tips in Hindi

लेकिन यदि आप किसी ऐसी जगह का चुनाव करते हैं तो बिल्कुल शांत होती है तो अपने आप ही आपका पढ़ाई करने का मन करता है।

इसीलिए कभी भी ऐसी जगह का चुनाव ना करें, जहां पर बहुत ज्यादा लोग मौजूद होते हैं या फिर अन्य किसी प्रकार की गतिविधियां होती है। आपको हमेशा शांत जगह का चुनाव करना चाहिए। जहां पर आप पढ़ाई में अच्छे से मन लगा सकते हैं।

3)- पढ़ने के लिए टाइम टेबल निर्धारित करें – Toppers Sudy Tips in Hindi

पढ़ाई करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण टाइम टेबल होता है। टाइम टेबल की मदद से आप अपने सभी विषय के लिए सही समय निर्धारित कर सकते हैं और उस समय में अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। लेकिन बिना टाइम टेबल कि आपको पता ही नहीं होता है कि किस समय पर किस विषय की पढ़ाई करनी है,

और ऐसे में आप पढ़ाई को छोड़ देते हैं और फिर आपका पढ़ने का मन नहीं होता है। इसीलिए पढ़ाई करने से पहले हर दिन का टाइम टेबल जरूर निर्धारित करें,टाइम टेबल बनाने से आपके Mind को एक संकेत मिलता है कि आपको किस समय पर यह कार्य करना है। इस दुनिया में सभी सफल लोग अपने दैनिक जीवन का टाइम टेबल बनाते हैं और उस टाइम टेबल के अनुसार ही सभी कार्य को पूरा करते हैं।

4)- पढ़ते समय बीच में ब्रेक जरूर ले – Self Study Tips in Hindi

यदि आप बिना ब्रेक लिए निरंतर पढ़ाई करते रहते हैं तो आपका दिमाग कुछ समय बाद पूरी तरह से थक जाता है और आप अपनी पढ़ाई की प्रोडक्टिविटी को घटाते चले जाते हैं। ऐसे में आप जो कुछ भी याद करते हैं वो आपको लंबे समय के लिए याद नहीं रह पाता है तो इससे अच्छा है कि आप पढ़ते समय बीच-बीच में कुछ मिनट का ब्रेक अवश्य ले।

यदि आप 1 घंटे के लिए निरंतर पढ़ाई करते हैं तो आपको 1 घंटे बाद 15 से 20 मिनट का ब्रेक अवश्य लेना चाहिए। ताकि आपके माइंड को कुछ समय के लिए आराम नहीं सकते मिल सके और उसके दौरान और कुछ शारीरिक गतिविधियां कर सकते हैं, अपना मनपसंद खाना खा सकते हैं या फिर कुछ अन्य गतिविधियां कर सकते है। ताकि वापस से आप पढ़ाई में कुछ बेहतर कर सकें।

5)- गलत आदतों को छोड़ें – Smart Study Tips in Hindi

यदि आप अपना पढ़ाई में मन नहीं लगा पा रहे हैं तो उसके पीछे कुछ गलत आदतें हो सकती है। जैसे कि हर समय अपने दोस्तों के साथ बाहर घूमना फिरना, कुछ भी शारीरिक गतिविधियां ना करना, हर समय मोबाइल फोन पर लगे रहना।

Toppers-Study-tips-in-Hindi
Toppers Study tips in Hindi

यदि आप ऐसा कुछ कर रहे हैं तो आप उन सभी गलत आदतों को आज से ही छोड़ ना होगा क्योंकि यदि आप इन सभी गलत आदतों को अपनाते हैं तो आपका माइंड कभी भी पढ़ाई पर फोकस नहीं कर पाता है।

6)- Physical Activity करे – Self Study Tips in Hindi

पढ़ाई करने के लिए सबसे जरूरी होता है कि आप मानसिक रूप से स्वस्थ बने रहें और मानसिक रूप से आप स्वस्थ तभी रह सकते हैं। जब आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। शारीरिक रूप से स्वस्थ होने के लिए आपको हर दिन किसी न किसी प्रकार की शारीरिक गतिविधियां करनी चाहिए।

जिसमें आप एक्सरसाइज कर सकते हैं, योगा कर सकते हैं, किसी भी प्रकार का गेम खेल सकते हैं।शारीरिक गतिविधियां करने का सबसे बड़ा फायदा आपको यह मिलता है कि आपका माइंड पूरी तरह से शांत रहता है। जहां से आप कुछ भी नया सीख सकते हैं और पढ़ाई में मन लगा सकते है।

7)- खुद को मोटिवेट करते रहना -Self Study Tips in Hindi

जीवन में किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए मोटिवेशन बेहद ही जरूरी होता है। फिर चाहे आप किसी भी मोटिवेशनल स्पीकर की वीडियो देखकर मोटिवेशन को ग्रहण करें या फिर आप खुद को मोटिवेट करते रहे।

खुद को हर समय मोटिवेट करते रहते हैं तो आपके सफल होने की संभावना ज्यादा होती है। खुद को मोटिवेट रखने से पढ़ाई में ध्यान लगा सकते हैं। खुद को मोटिवेट रखने से आपको लक्ष्य हर समय याद रहता है। जिससे आप आसानी से पढ़ाई में मन लगा दे पाते हैं।

8)- सही तरीके से पढ़ाई करें – Toppers StudyTips in Hindi

पढ़ाई करने के लिए बेहद ही जरूरी होता है कि आप सही तरीके का इस्तेमाल करें। यदि आप किसी भी जगह पर बैठ कर पढ़ाई कर रहे हैं तो यह आपका पढ़ाई करने का सही तरीका नहीं है। यदि आप बिस्तर पर लेट कर पढ़ाई कर रहे है तो यह आपका पढ़ाई करने का सही तरीका नहीं है।

कुछ लोग सोते-सोते किताब खोल कर पढ़ाई करते रहते हैं जो कि पढ़ने का बिल्कुल भी सही तरीका नहीं है। पढ़ाई करने के लिए आपको एक ऐसे स्थान पर बैठकर पढ़ाई करनी चाहिए जहां पर आप आसानी से लंबे समय तक पढ़ाई कर सके।

निष्कर्ष(Conclusion)-

आज हमने जाना है ” मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करें? Smart Study Tips in Hindi/ Study Tips in Hindi पढ़ाई में मन लगाने की 8 अचूक मंत्र  ” उम्मीद करते हैं कि इस लेख में बताई गई पढ़ाई में तेज बनने के सभी तरीके आपको जरूर पसंद आए होंगे और यदि आप भी पढ़ाई में टॉपर बनाना चाहते हैं,

तो इस लेकर बताई गई तरीकों को आज से ही अपनाना शुरू कर दे। इन तरीकों की मदद से आप अपनी Memory को भी कई गुना ज्यादा बढ़ा सकते हैं और पढ़ाई में मन लगा सकते हैं।अगर आपको इस लेख की जानकारी अच्छी लगी तो इसको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर करना ना भूले, धन्यवाद।

कृप्‍या कमेट करके जरूर बताये, आपके सुझावों और कमेंटो को हमेशा स्‍वागत है तो म‍िलते है दोस्‍तो अगली बार ऐसे ही क‍िसी माट‍िवेशनल, लेख के साथ तब तक के ल‍ि‍ये 

                          ———Stay happy नमस्‍कार——- 

 

 

धन्यवाद

पॉंज‍िट‍िव बातें 

Best 2023

 

YouTube    :  PositiveBate

Blog          :  Positivebate.com

 E-mail       :  Positivebate@gmail.com

Instagram   : Positivebate18

Facebook   : Positive.bate.16

प्रि‍य दोस्तों यद‍ि आपके पास भी कोई प्रेरणादायक कहानी,स्वंय के अुनभव ज‍िनके माध्‍यम से आप दूसरों की ज‍िदंगी बेहतर बनाने में अपना सहयोग देना चाहते है। तो अपनी कहानी अपने नाम के साथ Positivebate@gmail.com पर भेज दीज‍िऐं,आपकी कहानी आपके नाम के साथ प्रदृश‍ि‍त की जायेगी 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
2 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Sudhir
Sudhir
9 months ago

Bhut hi shandar jankari di hai, is lekh me