मन में अच्छे विचार कैसे लाये : जाने 8 बिल्कुल आसान तरीको के साथ | Man me Ache Vichar Kaise Laye 8 tricks

Man-me-Ache-Vichar-Kaise-Laye
Man-me-Ache-Vichar-Kaise-Laye

नमस्कार दोस्तों PositiveBate.com पर आप सभी का स्वागत है। आज इस लेख में हम एक बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक के बारे में बात करने वाले हैं। जिसके बारे में आप सभी को जानना बेहद ही जरूरी है और वह टॉपिक है ” मन में अच्छे विचार कैसे लाएं “(Man me Ache Vichar Kaise Laye)

दोस्तों आज के समय में हर इंसान के जीवन में कुछ ना कुछ गलत हो रहा है। जिसकी वजह से दिमाग में अनेकों विचार आते रहते हैं और 99% से ज्यादा विचार गलत विचार होते हैं। जो हमारी सोच को और भी ज्यादा खराब बनाते चले जाते हैं। जिसकी वजह से हम अपने जीवन में सही निर्णय नहीं ले पाते हैं।

Top Rating Article

आपने भी बहुत बार यह महसूस किया होगा कि जब भी आप किसी भी कठिन परिस्थिति में होते हैं तो उस समय आप हड़बड़ाहट में या फिर घबरा करके कोई भी गलत निर्णय ले लेते हैं। जिसकी वजह से आगे चलकर आपको काफी ज्यादा नुकसान होता है तो क्या आपने कभी जानने की कोशिश की है कि ऐसा आपके साथ क्यों होता है तो चलिए सबसे पहले जानते हैं कि मन में गलत विचार क्यों आते हैं?

F&Q : मन में बुरे विचार क्यों आते हैं?

आपके मन में किस तरह के विचार आ रहे है, यह पूरी तरह से आप की संगत के ऊपर निर्भर करता है। यदि आप की संगत अच्छी होती है तो आपके मन में अच्छे विचार आते हैं। वहीं अगर आप की संगत गलत होती है तो मन में सिर्फ गलत विचार आते हैं।

  • यदि आप अपना खाली समय व्यर्थ की चीजों में बर्बाद करते हैं तो आपके दिमाग में सिर्फ बुरे विचार आते हैं।

  • खुद पर यदि आपका नियंत्रण नहीं होता है तो ना चाहते हुए भी आपके दिमाग में सिर्फ गलत विचार ही आते हैं।

  • मन में यदि आपके कोई भी छोटी सी परेशानी होती है तो आप उसको इतना बड़ा बना देते हैं कि आपके मन में अपने आप ही गलत विचार आने शुरू हो जाते हैं।

Man-me-Ache-Vichar-Kaise-Laye
Man me Ache Vichar Kaise Laye
  • किसी भी चीज को जरूरत से ज्यादा महत्व देने पर दिमाग में हमेशा गलत विचार आते हैं।

  • जीवन में यदि आपके पास कोई भी लक्ष्य नहीं है तो अपने आप ही आपके दिमाग में गलत विचार आने लग जाते हैं।

  • यदि आप किसी प्रकार की मानसिक और शारीरिक मेहनत नहीं करते हैं तो दिमाग में गलत तरह के विचार आते हैं।

यहां तक आपको समझ आ गया होगा कि हमारे मन में गलत विचार क्यों आते हैं? अब सवाल यह उठता है कि मन में अच्छे विचार लाने के लिए क्या करें? ( Man me Ache Vichar Kaise Laye ) तो आगे इस लेख में हम आपको मन में अच्छे विचार लाने की कुछ महत्वपूर्ण बातें शेयर करने जा रहे हैं। जिनको यदि आप अपनाते हैं तो आप उसी दिन से अपने मन में अच्छे विचार लेकर आ सकते हैं तो चलिए शुरू करते हैं।

F & Q :- मन में अच्छे विचार लाने के लिए क्या करें?

दोस्तों यदि आप लगातार यह सोचते रहते हैं कि अपने मन में अच्छे विचार कैसे लाएं? तो उसका सबसे अच्छा और बेहतर तरीका है कि आप अपने मन में अच्छा बोले और अच्छा बोलने के लिए आपको अच्छा सुनना पड़ेगा और अच्छा देखना पड़ेगा।

दोस्तों आज के समय में आपको किसी भी अच्छे व्यक्ति की बातें सुनने के लिए आपको बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है बल्कि आप अपने मोबाइल से ही अच्छा कंटेंट देख सकते हैं और उस कंटेंट की मदद से अपने मन में अच्छे विचार लेकर आ सकते हैं।

लेकिन यदि आप अपने मोबाइल में गलत चीजें देखते हैं तो जाहिर सी बात है कि आपके दिमाग में सिर्फ गलत चीजें ही आती है और आपने ऐसा बहुत बार महसूस भी किया होगा लेकिन यदि आप अपने मोबाइल में कोई भी अच्छी चीजें या किसी भी व्यक्ति की सकारात्मक बातें सुनते हैं तो आप आसानी से अपने मन में अच्छे विचार लेकर आ सकते हैं।

2)- अपनी संगत को बदलें – Positive Thinking In Hindi

दोस्तों आपको पता नहीं होता है लेकिन जैसी आप की संगत होते हैं, वैसी ही आपकी सोच होती है। जिस तरह के लोगों के साथ आप अपने दैनिक जीवन में उठते – बैठते हैं, उस तरह से ही आपकी सोच बनती चली जाती है और उसी चीजों से रिलेटेड आपके मन में विचार आते रहते हैं। इसलिए कहा जाता है कि संगत की रंगत होती है।

आपको अपनी संगत का ख्याल रखना चाहिए। आपको हमेशा ऐसे लोगों के साथ में रहना चाहिए। जिनकी सोच अच्छी होती है और जो जीवन में कुछ हासिल करना चाहते हैं। यदि आप एक ऐसे व्यक्ति के साथ रहना शुरू कर देते हैं। जिसके जीवन में कोई भी लक्ष्य नहीं होता है तो

ऐसा व्यक्ति सिर्फ अपना समय बर्बाद करता है और साथ ही साथ आपके समय को भी बर्बाद करता है और दोस्तों जब एक बार समय हाथ से निकल जाता है तो वापस लौट कर नहीं आता है। इसीलिए हमेशा सोच समझकर अपनी संगत का चुनाव करें।

3)- अच्छे विचारों के साथ सुबह की शुरुआत करें – Get Rid of Bad Thoughts

जब भी आप सुबह उठते हैं तो आपने महसूस किया होगा कि यदि आप कुछ अच्छा सोचते हैं या फिर Positive रहते हैं तो आपका दिन बेहद ही अच्छा निकलता है लेकिन यदि आप अपने सुबह की शुरुआत गुस्से के साथ करते हैं तो ना चाहते हुए भी आपका पूरा दिन बेकार ही निकल जाता है। सुबह का समय सबसे अच्छा समय होता है,

Positive-Thinking-In-Hindi

जब आप अपने दिमाग को पूरी तरह से शांत रख सकते हैं तो आप शांत दिमाग में आप अच्छे विचार लेकर आ सकते हैं। सुबह का वातावरण पूरी तरह से शांत होता है तो ऐसे समय में आप कुछ समय के लिए बैठ कर शांत रह सकते हैं, चीजों को समझ सकते हैं, Meditation कर सकते हैं। यदि आप ऐसा करते हैं तो आप आसानी से अपने मन से Negative thought निकाल देते हैं और सकारात्मक विचार को ग्रहण कर सकते है।

4)- रात को सोते समय मन को शांत रखें – Get Rid

 of Bad Thoughts

दोस्तों दिन भर की थकान के बाद रात को सोने से पहले मन में अपने आप ही बुरे विचार चलते रहते हैं और यदि आपके साथ दिन में कुछ भी बुरा हो जाता है तो ना चाहते हुए भी पूरे दिन बार-बार Negative thought ही चलते रहते हैं। यदि आप उन Negative thought के साथ रात को सोते हैं तो जाहिर सी बात है कि

सुबह भी आप Negative thought के साथ ही उठते हैं तो इससे बचने के लिए आपको हर हाल में रात को Negative thought छोड़ने होंगे।यदि आपकी किसी के साथ लड़ाई हो गई है तो आपको रात को सोने से पहले ही कुछ लड़ाई को खत्म करनी चाहिए। अगर आपको किसी व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा गुस्सा आ रहा है तो आपको अपने उस गुस्से को रात को सोने से पहले ही शांत करना चाहिए।

अगर आप ऐसा करते हैं तो जब आप सुबह उठते हैं तो आपके मन में सिर्फ अच्छे विचार आते हैं और आप रात को भी आसानी से नींद ले पाते हैं। आपने महसूस किया होगा कि जब आपके साथ कुछ गलत हो जाता है तो आपको पूरी रात नींद नहीं आती है। जिसकी वजह से आपका अगला दिन भी बेकार चला जाता है तो इससे बचने के लिए आपको अपनी समस्या का समाधान रात को सोने से पहले ही करना चाहिए।

5)- मन को शांत रखें – How To Think Positive Thoughts Hindi

यदि आप बिल्कुल आसान तरीके से यह जानना चाहते हैं कि अपने मन में अच्छे विचार कैसे लाएं? तो उसके लिए आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए। हमारे जीवन में हर दिन हमारे साथ कुछ ना कुछ अच्छा होता है और कुछ ना कुछ बुरा होता है लेकिन हमारा ध्यान सिर्फ बुरी चीजों पर होता है। जरा सा कुछ भी बुरा हो जाता है तो हम पूरे दिन परेशान रहते हैं।

वहीं अगर हमारे साथ कुछ अच्छा होता है तो हम कुछ समय बाद ही उसको भूल जाते हैं और उस पर हमारा ध्यान बिल्कुल भी नहीं जाता है। जिसकी वजह से हमारे दिमाग में Negative thought आते रहते हैं तो इससे बचने के लिए आपको अपने मन को हर परिस्थिति में शांत रखना चाहिए।

अगर आपका मन एकदम शांत होता है तो आप अपने लिए सही निर्णय ले पाते हैं, अपनी सोच को समझ पाते हैं, सामने वाले व्यक्ति की बातों को समझ पाते हैं और जब आपका मन पूरी तरह से शांत होता है तो अपने आप ही आपके मन में अच्छे विचार आने लग जाते हैं। इसीलिए कठिन से कठिन परिस्थिति में भी अपने मन को पूरी तरह से रखें शांत रखें।

6)- Physical Exercises करें – How To Think Positive Thoughts Hindi

जब आप अपनी दैनिक दिनचर्या में किसी भी प्रकार की Physical Exercises नहीं करते हैं तो आपके दिमाग में अपने आप ही Negative thought आने लग जाते हैं क्योंकि जितना आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं, उतना ही आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं और अपने मन में अच्छे विचार लेकर आने के लिए आपको हर दिन किसी ना किसी प्रकार की Physical Exercises करनी चाहिए।

How-To-Think-Positive-Thoughts-Hindi
How-To-Think-Positive-Thoughts-Hindi

जैसे कि आप Meditation कर सकते हैं, प्राणायाम व्यायाम कर सकते हैं और यदि आप सुबह जल्दी उठकर इनमें से कुछ भी करते हैं तो आपको इसका और ज्यादा फायदा मिलता है क्योंकि सुबह का वातावरण बिल्कुल शांत होता है और जब बाहर का वातावरण और आपके मन का वातावरण शांत होता है तो अपने आप भी अच्छे विचार पैदा होने लग जाते हैं। इसीलिए आपको हर दिन किसी न किसी प्रकार की Physical Exercises अवश्य करनी चाहिए।

7)- किसी भी परिस्थिति की हर एक साइड को देखें –

हम सभी के जीवन में एक समय ऐसा आता है, जब निराशा हम को चारों तरफ से घेर लेती है और हमको उससे बाहर निकलने का कोई भी रास्ता नजर नहीं आता है तो ऐसी परिस्थिति में हम पूरी तरह से टूट जाते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा हमारे साथ क्यों होता है।

जब हम किसी भी परिस्थिति की सिर्फ Negative Side को देखते हैं तो हमारे साथ ऐसा होता है लेकिन यदि हम उसी परिस्थिति की Positive साइड को देखते हैं तो हम शायद निराश होने से बच सकते हैं।जीवन में आज आपके पास क्या है, आपको उस पर ज्यादा फोकस करना चाहिए ना कि आप जो चाहते हैं,

क्योंकि आज के समय में चाहने को तो कोई कुछ भी चाह सकता है। जितनी ज्यादा आपकी चाहत होती है, उतने ज्यादा आप दुखी होते हैं। इसीलिए गलत विचारों से बाहर आने के लिए हमेशा हर एक परिस्थिति की Positive और Negative Side दोनों को देखें।

8)- ज्यादा से ज्यादा खुद को व्यस्त रखें –

आपने महसूस किया होगा कि जब आपके पास करने को कोई भी काम नहीं होता है, आप पूरी तरह से खाली होते हैं तो आपके दिमाग में अपने आप भी गलत विचार आने शुरू हो जाते हैं। इसीलिए कहा जाता है कि खाली दिमाग शैतान का घर होता है। यह बात पूरी तरह से सही हैं तो इसके लिए आपको खुद को बिजी रखना होगा।

जैसे ही आप एक काम को पूरा कर लेते हैं तो तुरंत आपको दूसरा काम शुरू कर देना चाहिए क्योंकि जितना ज्यादा आप खुद को बिजी रखते हैं, उतना ही आप अपने काम पर फोकस करते हैं, उतना ही ज्यादा आप अपने लक्ष्य को हासिल करने पर ध्यान देते हैं। इसीलिए आपको अपने डेली रूटीन में खुद को बिजी रखना चाहिए।

निष्कर्ष(Conclusion)-

आज हमने जाना है ” मन में अच्छे विचार कैसे लाएं “(Man me Ache Vichar Kaise Laye) उम्मीद करते हैं कि इस लेख में बताई गई जानकारी आप सभी को जरूर पसंद आई होगी और यदि आप भी अपने मन के Negative thoughts से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इस लेख में बताई गई सभी तरीकों को आज से ही अपनाना शुरू कर दे।

इस लेख में हमने आपको बिल्कुल आसान भाषा में बताया है कि ” Man me Ache Vichar Kaise Laye ” लाएं। अगर आपको इस लेख की जानकारी अच्छी लगी तो अपने दोस्तों को रिश्तेदारों के साथ इस लेख को शेयर करना ना भूले धन्यवाद।

warms & regards 

पॉंजिटव बातें 

YouTube    :  PositiveBate

 Blog          :  Positivebate.com

 E-mail       :  Positivebate@gmail.com

Instagram  :  Positivebate18

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments