उपहास । Majak Udana hindi story best 1

Majak-Udana-hindi-story
Majak Udana hindi story

                     उपहास

Majak Udana hindi story:मुगलकाल में एक सामंत(Raja) था। नाम था- बलवंत राय। वह खाने का बहुत शौकीन था। उसके दरबार में प्राय: दावतों के आयोजन होते और उनमें विविध प्रकार के व्यंजन बनाए जाते। इन दावतों के दौरान मनोरंजन भी साथ चलता।(raja ki kahani in hindi)

Majak-Udana-hindi-story
Majak Udana hindi story

नर्तकियों के नृत्य, बहुरूपियों के तमाशे तो होते साथ ही बलवंत राय प्राय: किसी न किसी दरबारी को निशाना बनाकर उसका सार्वजनिक उपहास करने से भी नहीं चूकता था।

उसकी इस आदत से सभी को चिढ़ होती, किंतु राजा (Raja)को कौन टोक सकता था?

एक बार ऐसी ही एक दावत का आयोजन चल रहा था। बलवंत राय के पास उसका मंत्री बैठा था। दोनों के सामने खजूर(dates) की टोकरियां रखी थीं।

उपहास :Majak Udana hindi story

दोनों खजूर खा रहे थे और गुठली अपनी कुर्सी के नीचे डाल रहे थे। तभी बलवंत राय को शरारत सूझी।

उसने मंत्री का मजाक बनाने के उद्देश्य से अपनी गुठलियों का ढेर भी मंत्री की कुर्सी के नीचे सरका दिया और फिर अचानक खड़ा होकर जोर से बोला, ‘अरे मंत्री जी! आप कितने पेटू हो, जो इतने सारे खजूर खा गए?’

Majak-Udana-hindi-story
Majak Udana hindi story

सभी दरबारी मंत्री की कुर्सी के नीचे ढेर सारी गुठलियों का ढेर देखकर चौंक गए और बलवंत राय की बात को सच मानकर मंत्री पर हंसने लगे।

मंत्री, सामंत की चालबाजी समझकर बोला, ‘महाराज! आपकी बात सत्य है। मैं पेटू हूं, किंतु मुझे आश्चर्य इस बात का है कि आप तो सारे खजूर गुठलियों सहित खा गए।’ raja ki kahani in hindi

उपहास :Majak Udana hindi story

यह कहते हुए उसने सामंत की कुर्सी के नीचे संकेत किया। वह स्थान सर्वथा खाली था और खाली कटोरी सामंत की मेज पर थी। यह देख दरबारी सामंत पर हंस पड़े और बलवंत राय शर्म के मारे कुछ बोल नहीं पाया।

कई बार दूसरों का उपहास करने की उतावली में व्यक्ति स्वयं ही हंसी का पात्र बन जाता है। अत: अनावश्यक रूप से किसी का उपहास नहीं करना चाहिए।

In opanion:

दोस्‍तो आपको आज की उपहास कहानी कैसी लगी, दोस्‍तो  हमें ज‍िदंगी में कभी क‍िसी का मजाक, उपहास नही उडाना चाहिये, क्‍योकि‍ आपको नही पता क‍ि कब आपके द्धारा क‍िया गया मजाक उल्‍टा आपका ही मजाक बना दे। 

दोस्‍तो आपको आज की यह Best Hindi Kahani on “उपहास कहानी । Majak Udana hindi storyअच्‍छी लगी तो इसे आप अपने दोस्‍तो र‍िश्‍तेदारो को शेयर कर सकते है.  

अच्‍छा दोस्‍तो म‍िलते है अगली बार क‍िसी ऐसी ही Inspirational Story,Motivational कहानी के साथ,तब तक के ल‍िये Stay happy,नमस्‍कार.

warms & regards 

पॉंजिटव बातें 

Recommend for You : 

  1. +Thinking In Hindi  : जिम रॉन अनमोल व‍िचार
  2. Inspiring  Story : गुरू (guru) शि‍ष्‍य और चावल की Best कहानी 
  3. Heart Touching Story :मॉं की ममता कहानी
  4. Happiness kaise Prapt kre : असली ख़ुशी क्या है

Readers Choice:

Best Of PositiveBate:

YouTube    :  PositiveBate

Blog          :  Positivebate.com

 E-mail       :  Positivebate@gmail.com

Instagram  : https://www.instagram.com/positivebate18/

Facebook : https://www.facebook.com/positive.bate.16/

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments