महात्मा गांधी जयंती 2023 | Mahatma Gandhi Jayanti 2023 Best |  Gandhi Jayanti Speech in Hindi Best 1

Mahatma-Gandhi- Jayanti-2023
Mahatma-Gandhi- Jayanti-2023
Contents show

                   महात्मा गांधी जयंती 2023 | Mahatma Gandhi Jayanti 2023 

Mahatma Gandhi Jayanti 2023 |  Gandhi Jayanti Speech in Hindi | देश को आजादी दिलाने वाले सबसे बड़े स्वतंत्रता सेनानी महात्मा गांधी जी की 154 वी जयंती 2 अक्टूबर 2023 दिन सोमवार को मनाई जाएगी। 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर शहर में महात्मा गांधी जी का जन्म हुआ था।

अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलते हुए राष्ट्रपिता ने न सिर्फ भारत देश को बल्कि पूरी दुनिया को एक नया मार्गदर्शन करवाया था। महात्मा गांधी जी की जयंती हर वर्ष 2 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाई जाती है क्योंकि जब भी इनका नाम लिया जाता है तो अहिंसा और शांति की बात होती है तो आने वाला 2 अक्टूबर को हम सभी के लिए बेहद ही खास होने वाला है।

इस बार गांधी जयंती पर सरकार देश में स्वच्छता संबंधी अनेकों कार्यक्रम चला रही है तो उसे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि महात्मा गांधी जी का देश को आजादी दिलाने में कितना बड़ा योगदान रहा था।

महात्मा गांधी जी ने देश को आजादी दिलाने के लिए अन्य को आंदोलन और सत्याग्रह चलाए थे और गांधी जी कहा करते थे कि आप हिंसा के मार्ग पर चलकर जीवन में कभी भी अपना अधिकार हासिल नहीं कर सकते हैं। यदि कहीं पर कुछ गलत हो रहा है तो उसके लिए आप आंदोलन या सत्याग्रह का रास्ता अपना सकते हैं।

कभी भी आपको हिंसा और अशांति का मार्ग नहीं अपनाना चाहिए।अपने पूरे जीवन में महात्मा गांधी जी ने हर किसी को यही उपदेश दिया था और महात्मा गांधी जी खुद भी इस उपदेश का पालन करते थे। महात्मा गांधी ने लंदन से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद में एक बड़ा अफसर बनने के बारे में नहीं सोचा बल्कि देश को अपना पूरा जीवन समर्पित किया।

Mahatma-Gandhi-Jayanti-2023
Mahatma Gandhi Jayanti 2023

उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई लड़ी, असहयोग आंदोलन, दांडी आंदोलन, चंपारण सत्याग्रह, भारत छोड़ो आंदोलन जैसे सत्याग्रह चलाएं और अंग्रेजों को छोड़ने के लिए मजबूर किया।महात्मा गांधी जी ने देश के समाज में फैल रहे छुआछूत जैसे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई और

समाज में हर किसी को बराबरी का दर्जा हासिल हो, इसके खिलाफ आवाज उठाई क्योंकि उनका मानना था कि भगवान ने हर किसी को एक ही बनाया है। इसीलिए किसी ने भेदभाव नहीं करना चाहिए। वे नारी सशक्तिकरण में हमेशा विश्वास रखते थे। महात्मा गांधी ने देश के लाखों लोगों को अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया था।

इसीलिए देश को आजादी मिली थी देश को आजादी दिलाने वाले महात्मा गांधी जी को हम अपने पूरे दिल से प्रणाम करते हैं और उनके द्वारा कहे गए एक-एक शब्दों पर अमल करेंगे और अपने जीवन में हमेशा अहिंसा सत्य और शांति के मार्ग पर चलेंगे। इस Gandhi Jayanti 2023 पर महात्मा गांधी द्वारा कहे गए हर एक शब्दों को हम अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेते हैं।

महात्मा गांधी जयंती क्यों मनाई जाती है? Gandhi Jayanti 2023

महात्मा गांधी जिनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था और उनकी मृत्यु 30 जनवरी 1948 को हुई थी। महात्मा गांधी जी को राष्ट्रपिता के नाम से जाना जाता है और बीसवीं सदी के अहिंसा के प्रधान के रूप में जाना जाता है।

महात्मा गांधी जी ने देश की आजादी के लिए लंबी लड़ाई लड़ी थी और सबसे खास बात ये है कि उन्होंने कभी भी हिंसा का सहारा लेकर देश के लिए लड़ाई नहीं लड़ी। बल्कि अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलते हुए देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त करवाया था। इसीलिए 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है क्योंकि यह दिन देश के हर एक देशवासियों के लिए खास है।

Gandhi-Jayanti-Speech-in-Hindi
Gandhi Jayanti Speech in Hindi

देश को आजादी दिलाने में अनेकों स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान रहा था लेकिन महात्मा गांधी जी को विशेष इसलिए माना जाता है क्योंकि उन्होंने जीवन की कठिन से कठिन परिस्थिति में भी हिंसा का प्रयोग नहीं किया।

जब अंग्रेजों की हुकूमत थी, तब इन्होंने उनसे लड़ने के लिए शारीरिक बल का प्रयोग नहीं किया बल्कि उनके खिलाफ आंदोलन और सत्याग्रह चलाए थे। इनका मानना था कि यदि देश एकजुट हो जाए तो अंग्रेज उसी समय भारत को आजाद कर देंगे। इन्होंने एकता में ही शक्ति को माना था। शायद यही कारण था कि इनके ज्यादातर आंदोलन सफल रहे और आंदोलन की वजह से देश को आजादी भी मिली थी।

महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता क्यों कहा जाता है?

 जब महात्मा गांधी जी देश की आजादी की लड़ाई में एकजुट होकर आंदोलन चला रहे थे और पूरे देश वासियों को ऐसा लग रहा था कि अब देश आजाद होने वाला है और इनके सभी आंदोलन सफल हो रहे थे। तब इनके पक्ष और विपक्ष के कई दल इनके साथ एकजुट होकर काम करने लग गए थे। सभी लोग उनके कार्य से प्रभावित हो रहे थे,

तभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 6 जुलाई 1944 को महात्मा गांधी जी को पहली बार राष्ट्रपिता कह कर संबोधित किया था।महात्मा गांधी जी को पहली बार राष्ट्रपिता कहने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस थे। जिन्होंने आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अपने भाषण में कहा था कि हमारे राष्ट्रपिता देश को आजाद करवाने में सफल रहे, ऐसी हमारी मनोकामना है।

देश को आजादी दिलाने के लिए चलाए गए आंदोलन – Gandhi Jayanti 2023 date

महात्मा गांधी जी ने देश को आजादी दिलाने के लिए अनेकों आंदोलन की शुरुआत की थी। जिनको कोई भी नहीं भूल सकता है। तो चलिये अब हम महात्मा गांधी जी के द्वारा चलाए गए आंदोलन के बारे में जानते हैं।

देश में जब 1919 को जलियांवाला बाग हत्याकांड हुआ था तो पूरा देश आक्रोश में था तो उस आक्रोश को देखते हुए महात्मा गांधी जी ने 1920 में असहयोग आंदोलन की शुरुआत की थी। इस आंदोलन का मकसद था कि भारत के देशवासियों के द्वारा अंग्रेजों की सभी चीजों का उपयोग बंद कर दिया जाए।

असहयोग आंदोलन के 8 साल के बाद महात्मा गांधी जी ने नमक सत्याग्रह किया था। जिसमें उन्होंने अहमदाबाद के पास साबरमती आश्रम से 24 दिन तक लगातार दांडी गांव तक पैदल यात्रा की थी।

8 मई 1933 को महात्मा गांधी जी ने छुआछूत के विरोध में दलित आंदोलन की शुरुआत की थी और इस आंदोलन में महात्मा गांधी जी ने 21 दिन का उपवास किया था और इस आंदोलन के पीछे उनका मकसद भारतीय छुआछूत को खत्म करना था।

9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी जी के द्वारा भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की गई थी। जिसमें उन्होंने अंग्रेजों को भारत से निकालने के लिए जनता के अंदर आक्रोश भरा था।

Mahatma Gandhi Jayanti 2023 | देशवासियों के प्रति महात्मा गांधी जी के अनमोल संदेश

” किसी मित्र के साथ मित्रतापूर्ण होना आसान है. लेकिन जो आपको शत्रु समझता है उसके साथ मित्रतापूर्ण होना सच्चे धर्म का सार है।

” ये कर्म है, ना कि कर्म का फल जो महत्वपूर्ण है. आपको सही चीज करनी है. हो सकता है ये आपके बस में ना हो कि कोई फल मिलेगा. लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि आप सही चीज करना छोड़ दें।

” मौन तब कायरता बन जाता है जब परिस्थिति की मांग पूरा सच बता देने और उसी अनुसार कार्य करने की होती है।

” अधिक संपत्ति नहीं बल्कि सरल आनंद को खोजें; बड़े भाग्य नहीं बल्कि परम सुख को खोजें।

” मेरे दोष और मेरी असफलताएं भगवान् के उतने बड़े ही आशीर्वाद हैं जितनी की मेरे सफलताएं और मेरी प्रतिभा और मैं इन दोनों को उनके चरणों में रखता हूँ।

” हर इंसान को अपनी शांति अपने अन्दर खोजनी होगी. और शांति वास्तविक होने के लिए बाहरी परिस्थितियों से अप्रभावित होनी चाहिए।

” ऐसे बहुत से कारण हैं, जिनके लिए मैं मर जाऊँगा. लेकिन ऐसा एक भी कारण नहीं है जिसके लिए मैं मारूंगा।

” प्राथना किसी बूढ़ी औरत का बेकार का मनोरंजन नहीं है. सही से समझा और लागू किया जाए, तो ये कर्म का सबसे सशक्त साधन है।

” पूंजी अपने-आप में बुरी नहीं है, उसके गलत उपयोग में ही बुराई है. किसी ना किसी रूप में पूंजी की आवश्यकता हमेशा रहेगी।

” ख़ुशी तब मिलेगी जब आप जो सोचते हैं, जो कहते हैं और जो करते हैं, सामंजस्य में हों।

” हमेशा अपने विचारों, शब्दों और कर्म के पूर्ण सामंजस्य का लक्ष्य रखें. हमेशा अपने विचारों को शुद्ध करने का लक्ष्य रखें और सब कुछ ठीक हो जायेगा।

महात्मा गांधी जी के जीवन के 5 सबक(Lesson) – 

1)-  हमेशा प्रयास करते रहे और कभी भी हार नहीं माने –

दोस्तों महात्मा गांधी जी ने अपने जीवन में कभी भी हार नहीं मानी महात्मा गांधी कई बार जेल भी गए थे और उन्होंने देश को आजाद करवाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था। तो आप सभी को भी उन्हीं की तरह जीवन में संघर्ष करते रहना चाहिए क्योंकि जब तक आप संघर्ष नहीं करेंगे,

Gandhi-Jayanti-2023-Date
Gandhi Jayanti 2023 Date

तब तक आपको सफलता नहीं मिलती है।जो इंसान अपने जीवन में संघर्ष करता है, उस इंसान का सफल होना निश्चित होता है तो दोस्तों यदि आप भी कामयाबी हासिल करना चाहते हैं तो अपने जीवन में संघर्ष करना शुरु कर दे।

2)- माफ करना सीखें – Gandhi Jayanti 2023 Date

आज के समय में लोगों के लिए किसी भी दूसरे व्यक्ति को माफ करना बेहद ही कठिन होता है लेकिन महात्मा गांधी जी का कहना था कि माफ करना मजबूत लोगों की निशानी होती है, ना की कमजोर लोगों की।यदि आप आज के समय में किसी भी व्यक्ति को माफ कर देते है तो वह व्यक्ति सोचता है कि आप कमजोर इंसान है लेकिन ऐसा नहीं होता है क्योंकि

माफ कर देने वाला व्यक्ति सबसे महान होता है जो व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को माफ करके अपने जीवन में आगे बढ़ता है, वही महान व्यक्तित्व का परिचय करता है लेकिन यदि आप किसी भी व्यक्ति को माफ नहीं करते हैं तो आप अपने आसपास अशांति और क्रोध का वातावरण बनाते हैं। इसलिए दूसरों को माफ करना सीखें।

3)- जो बदलाव आप दूसरों में देखना चाहते हैं, सबसे पहले खुद में बदलाव लाइए –

महात्मा गांधी जी कहते हैं कि यदि आप दूसरे व्यक्ति से शांति चाहते हैं तो सबसे पहले खुद शांत रहना सीखें। क्योंकि जैसा बर्ताव आप दूसरे व्यक्ति के साथ करते हैं, वैसा ही बर्ताव सामने वाला व्यक्ति आपके साथ करता है।यदि आप किसी व्यक्ति के साथ अच्छा बर्ताव करते हैं तो

वह व्यक्ति भी आपके साथ अच्छा बर्ताव करता है लेकिन यदि आप किसी के साथ गलत बर्ताव करते हैं तो सामने वाला व्यक्ति भी आपके साथ गलत बर्ताव करता है। इसलिए हमेशा अपने दिल में दूसरों के प्रति दया और प्यार की भावना रखें।

4)- लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त करो – Gandhi Jayanti Speech in Hindi

महात्मा गांधी जी का कहना होता है कि यदि आप किसी भी कठिन परिस्थिति से गुजर रहे हैं और उस वजह से अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर पा रहे हैं तो किसी दूसरे रास्ते का सहारा लेकर अपने लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश करें क्योंकि जो व्यक्ति कठिन परिस्थिति से डरकर अपने लक्ष्य को बदल देता है, वह इंसान कायर होता है। वही जो व्यक्ति कठिन से कठिन परिस्थिति में भी अपने लक्ष्य को हासिल करता है, वह बहादुर इंसान होता है।

5)- अहिंसा के मार्ग पर चले –

आज के समय में ज्यादातर लोग अपने फायदे के लिए दूसरों का नुकसान करते हैं और अहिंसा का सहारा लेकर के अपने कार्य पूरे करते हैं तो दोस्तों यदि आप महात्मा गांधी जी के जीवन से कुछ सबक लेना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको यह सीखना चाहिए कि जीवन में कभी भी दूसरे व्यक्ति का के साथ बुरा बर्ताव नहीं करना है और

ना ही किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचाना है।आप अहिंसा के मार्ग पर चलकर भी जीवन में अपने सभी लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं और महात्मा गांधी जी ने ऐसा करके दिखाया। महात्मा गांधी जी ने अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई थी।

निष्कर्ष(Conclusion)-

आज हमने जाना है ” Mahatma Gandhi Jayanti 2023 / Gandhi Jayanti Speech in Hindi / Gandhi Jayanti 2023 ” उम्मीद करते हैं कि इस लेख में बताई गई जानकारी आप सभी को जरूर पसंद आई होगी और यदि आप भी आने वाली 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी पर कोई भी भाषण तैयार करना चाहते हैं तो इस लेख की मदद से आप आसानी से एक अच्छा सा भाषण तैयार कर सकते हैं और अपने स्कूल या फिर कॉलेज में सुना सकते हैं। इसके अलावा यदि आप महात्मा गांधी जी की प्रेरणादायक विचार भी अपने भाषण में जोड़ सकते हैं।

यदि आपको हमारा यह लेख पसंद आया तो इसको ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और हमको कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको आज इस लेख की जानकारी कैसी लगी, धन्यवाद।। तब तक के लिए– 

———Stay happy नमस्‍कार——- 

धन्यवाद

पॉंज‍िट‍िव बातें 

YouTube    :  PositiveBate

Blog          :  Positivebate.com

 E-mail       :  Positivebate@gmail.com

Instagram   : Positive_bate

Facebook   : Positive.bate.16

प्रि‍य दोस्तों यद‍ि आपके पास भी कोई प्रेरणादायक कहानी,स्वंय के अुनभव ज‍िनके माध्‍यम से आप दूसरों की ज‍िदंगी बेहतर बनाने में अपना सहयोग देना चाहते है। तो अपनी कहानी अपने नाम के साथ Positivebate@gmail.com पर भेज दीज‍िऐं,आपकी कहानी आपके नाम के साथ प्रदृश‍ि‍त की जायेगी .

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments