कैसे करें माता लक्ष्मी की पूजा?।lakshmi pooja 2021।lakshmi pooja vidhi in Hindi

lakshmi-pooja-vidhi-in-Hindi
lakshmi-pooja-vidhi-in-Hindi
Contents show

कैसे करें माता लक्ष्मी की पूजा?

  दीपावली का पर्व बेहद करीब आ रहा है। इस पर्व को जहां प्रकाश का पर्व कहा जाता है, तो दूसरी तरफ इस पर्व पर माता लक्ष्मी की पूजा की भी मान्यता है। माना जाता है कि इस दिन जिस घर में माता लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। उस घर में कभी भी धन की कमी नहीं महसूस की जाती। Lakshmi pooja 2021 के इस लेख में आइए आपको बताते हैं कि Lakshmi pooja vidhi in Hindi.

 

 lakshmi- pooja-2021
lakshmi pooja 2021

 कब है 2021 का लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहुर्त?

 वैसे तो माता लक्ष्मी की पूजा आप हर शुक्रवार को कर सकते हैं। लेकिन यदि 2021 के उस दिन की बात करें कि लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहुर्त कब है, तो हम आपको बता दें कि इस बार भी ये दिन दीपावली की शाम को होगा। Lakshmi pooja 2021 यदि आप करना चाहते हैं,

तो आप इस साल 4 नंवबर 2021 को कर सकते हैं। इस दिन पूजा का शुभ मुहुर्त शाम को 6 बजकर 9 मिनट से प्रारंभ होगा और रात्रि 8 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। यानि शुभ मुहुर्त कुल 1 घंटा 55 मिनट तक रहेगा। इसलिए आप भी लक्ष्मी पूजन इसी शुभ मुहुर्त के बीच में ही संपन्न करें।

पूजा के लिए कैसी खरीदें माता लक्ष्मी की तस्वीर?

Lakshmi pooja 2021 में पूजा के दौरान आप माता लक्ष्मी की जो फोटो प्रयोग करते हैं उसका भी बड़ा महत्व होता है। इसलिए बाजार से जब भी माता की फोटो खरीदने जाएं तो इन बातों का विशेष ध्यान रखें। सबसे पहले कि माता रानी फोटो में बैठी हुई हों। साथ ही उनके चरण फोटो में दिखाई ना दे रहे हों,

इससे घर में लक्ष्मी ज्यादा समय तक नहीं रूकती। साथ ही वो अपने दोनों हाथों से धन वर्षा कर रही हों। इसी के साथ ही वो फोटो में कमल पुष्प पर बैठी हुई हों। जिस फोटो में आपको ये सब दिखाई दे उसे ही खरीदें। ताकि माता लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहे।

क्या है लक्ष्मी पूजा की विधि?

Mahalaxmi poojan vidhi in Hindi में अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि How to do lakshmi pooja at Home इस विधि को जानकर आप अपने घर में रहकर ही लक्ष्मी माता की पूजा बेहद आसानी से कर सकते हैं। साथ ही आपको हम Lakshmi pooja story in Hindi के बारे में भी बताने जा रहे हैं।

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत;-

How to do lakshmi pooja at Home में सबसे पहले आप पूजा स्थल को गाय के गोबर से लीप लें। यदि आप फर्श या टाइलों वालों घर में रहते हैं, तो वहां पूरी तरह साफ-सफाई कर लें। माता लक्ष्मी को फूलों में गुलाब और कमल का फूल बहुत प्रिय है। इसलिए आप इन दोनों फूलों को तोड़ कर रख लें।

Mahalaxmi poojan vidhi in Hindi में माता लक्ष्मी को फल भी चढ़ाया जाता है इसमें आप श्रीफल, सीताफल, बेर, अनार व सिंघाड़े का प्रयोग कर सकते हैं। जबकि सुगंध में आप केवड़ा, गुलाब के इत्र का प्रयोग कर सकते हैं। माता रानी को भोग सदैव केसर या घर के बने हलवे से ही लगाएं। बाहर की चीजें भोग लगाने के लिए उपयुक्त नहीं मानी जाती। दीये को जलाने के लिए गाय के घी या तिल्ली के तेल का प्रयोग ही करें।

 lakshmi-pooja-vidhi-in-Hindi
lakshmi pooja vidhi in Hindi

साथ ही यदि आभूषण संभव हो तो उनसे माता का श्रृंगार भी अवश्य करें, क्योंकि माता को आभूषण से बेहद स्नेह है। मान्यता ये भी है कि पूजा के दौरान घर में रखे अभूषण उनके चरणों में रख दें और अगले दिन दोबारा से उठा लें। उनकी कुछ अन्य पसंददीदा सामग्री है, कमल गट्टा, खड़ी हल्दी, बिल्वपत्र, पंचामृत, गंगाजल, सिंदूर, भोजपत्र आदि आप इनका प्रयोग भी कर सकते है। माता रानी की पूजा के लिए हमेशा ऊन से बने आसन का ही बैठने के लिए प्रयोग करें।

इस तरह करें पूजा की तैयारी;-

 Lakshmi pooja story in Hindi में अब आपको बताते हैं कि आप Lakshmi Pooja की तैयारी कैसे कर सकते हैं।

  • पूजा की तैयारी के लिए सबसे पहले पूजा स्थल पर लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमा रखें। इस प्रतिमा का मुख पूर्व या पश्चिम की दिशा में ही हो।
  • पूजा के दौरान लक्ष्मी जी को गणेश के दाहिनी और बैठाएं। ताकि कृपा हमेशा बनी रहे।
  • कलश को हमेशा चावल के ऊपर लक्ष्मी माता के सामने ही रखें।
  • नारियल को कलश के ऊपर रखें, साथ ही उस पर एक लाल कपड़ा इस प्रकार लपटे जिससे उसका अगला भाग दिखाई देता रहे।
  • प्रकाश के लिए दो दीपक जलाएं। एक घी का और दूसरा तेल का। एक दीपक माता के चरणों में रखें और दूसरा चौकी के दाहिनी तरफ रखें।
  • थालियों की सजावट के लिए आप उसमें ग्यारह दीपक जलाएं, खील, बताशे, मिठाई, वस्त्र, आभूषण, चन्दन का लेप, सिन्दूर, कुंकुम, सुपारी, पान रखें। साथ ही फूल, दुर्वा, चावल, लौंग, इलायची, केसर-कपूर, हल्दी-चूने का लेप, सुगंधित पदार्थ, धूप, अगरबत्ती, एक दीपक भी रखकर विधि विधान से पूजन करें।
  • इस थाली के सामने आप बैठिए साथ ही आपका पूरा परिवार आपके बाई और बैठे। सभी लोग नहा धोकर ही पूजा में शामिल हों।

पूजन विधि:-

  • सबसे पहले गंगाजल पूजा स्थल पर और परिवार के लोगों पर छिड़क दें। साथ ही गंगाजल के छिड़काव के दौरान इस मंत्र का जाप करते रहें।

          ॐ पवित्रः अपवित्रो वा सर्वावस्थांगतोऽपिवा।

          यः स्मरेत्‌ पुण्डरीकाक्षं स वाह्यभ्यन्तर शुचिः॥

          पृथ्विति मंत्रस्य मेरुपृष्ठः ग षिः सुतलं छन्दः

          कूर्मोदेवता आसने विनियोगः॥

  • अब आप अपने आसन पर बैठ जाइए और दो तीन गहरी सांस लीजिए, ताकि आपका ध्यान माता के श्री चरणों में लग सके। अब आप अपनी आंखें बंद कर लीजिए। साथ ही अपने हाथ में अक्षत, पुष्प और जल रखिए। इस दौरान आपका ध्यान माता के चरणों में ही लगा रहे।

 

  • आंखे बंद करते हुए माता का ध्यान करिए और कहिए कि अमुक व्यक्ति, अमुक स्थान पर अमुक देवी देवता की पूजा करने जा रहा है। जिसकी पूजा का पूर्ण फल की उसे प्राप्ति हो। उसे

 

  • अब आप सबसे पहले गणेश भगवान की पूजा से शुरूआत कीजिए। इसी तरह आप सभी देवी देवताओं की पूजा करते चले जाइए। साथ ही संभव हो तो इस दौरान माता की आरती का भी जाप करते रहें या इसे घर में फोन, टीवी आदि में चला दें।

 

  • पूजा के अंत में रक्षा बंधन होता है। इसके लिए आप पहले मौली भगवान गणेश के चरणों में रख दें। फिर अपने हाथों में बांध लीजिए और चंदन का टीका लगा लीजिए। ये टीका पूजा में शामिल सभी लोगों को भी जरूर लगाना चाहिए।

 

  • पूजा के दौरान हुई किसी तरह की भूल के लिए अंत में माता रानी से इस तरह क्षमा प्रार्थना इस तरह करें…

    न मैं आह्वान करना जानता हूँ, न विसर्जन करना। पूजा-कर्म भी मैं नहीं जानता। हे परमेश्वरि! मुझे क्षमा करो।      मन्त्र, क्रिया और भक्ति से रहित जो कुछ पूजा मैंने की है, हे देवि! वह मेरी पूजा सम्पूर्ण हो। यथा-सम्भव          प्राप्त उपचार-वस्तुओं से मैंने जो यह पूजन किया है, उससे भगवती श्रीलक्ष्मी प्रसन्न हों। भगवती श्रीलक्ष्मी को      यह सब पूजन समर्पित है….

 

                          ———Stay happy नमस्‍कार——- 

धन्यवाद

पॉंज‍िट‍िव बातें 

New Articals:-

Life Changing Stories:  

Best Of PositiveBate:

YouTube    :  PositiveBate

Blog          :  Positivebate.com

 E-mail       :  Positivebate@gmail.com

Instagram   : Positive.bate

Facebook   : Positive.bate.16

प्रि‍य दोस्तों यद‍ि आपके पास भी कोई प्रेरणादायक कहानी,स्वंय के अुनभव ज‍िनके माध्‍यम से आप दूसरों की ज‍िदंगी बेहतर बनाने में अपना सहयोग देना चाहते है। तो अपनी कहानी अपने नाम के साथ Positivebate@gmail.com पर भेज दीज‍िऐं,आपकी कहानी आपके नाम के साथ प्रदृश‍ि‍त की जायेगी ।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments