खुश रहने के 30 अनमोल मंत्र। Khush rahne ka 30 mantra best

Khush-rahne-ka-30-mantra-best
Khush-rahne-ka-30-mantra-best
Contents show

खुश रहने के 30  मंत्र:

Khush rahne ka 30 mantra: हैलो दोस्तो कैसे है आप सभी, भरोसा है बहुत अच्छे होगे, स्वागत है आपके अपने Blog,पॉजिटव बातें Positivebate.com पर दाेस्तो खुशी,प्रसन्नता,हर्ष ये सभी शब्द हमारे मानसिक स्वास्थ्य से जुडे हुए है, आज इस लेख के माध्‍यम से हम khushi kaise prapt kare या khush kaise rahe इसके बारे में न‍िम्‍न ब‍िदुओं मे जानेगें। 

बहुत से मित्र ये बात भी बहुत अच्छे से जानते होगे कि खुशी,प्रस्ननता,हर्ष ये सब हमारे दिमाग में उत्पन्न होने वाले रसायनो से संबधि‍त है। जो निम्न  चार प्रकार के होते है, खुश रहने के लिए निम्नलिखि‍त हार्मोन भी बहुत प्रभाव डालते है। 
Khush-rahne-ka-30-mantra
Khush rahne ka 30 mantra

1. ऑक्सीटोसीन – विश्ववास और लगाव 

2.  एंडोर्फिन     – दृढता  और उत्साह
3.  डोपामिन –     मोटिवेशन 
4.  सेरोटोनिन –    सुरक्षा और सम्मान 
दोस्तो ये कुछ रसायन है जो अलग-अलग कार्य कराने के लिये जिम्मेदार होते है,  World Happiness Index 2018 के अनुसार भारत का स्थान  133/156 है, जबकि प्रथम स्थान फिनलैंड का है। जो सबसे सुखी देश है, 

सफलता के छह मंत्र

 

खुशी,प्रसन्नता क्या है खुश रहना एक मानसिक Condition है, इसके लिए हमें  किसी खास मत्रं की आवश्यकता नही होती है,पैसे कुछ हद तक आपको खुशी प्रदान कर सकता है,लेकिन विश्वभर में हुए अलग-अलग रिसर्च ने यह सा‍बित कर दिया है कि खुश रहने के लिए पैसा वाला होना जरूरी नही है.
Khush-rahne-ka-30-mantra
Khush rahne ka 30 mantra
Harvard University के Happiness Expert  डेनियल गिलबर्ट बतातें है कि खुश रहने के लिये हमें मिलनसार होना चाहिये,‍ दोस्त बनाने चाहिये,परिवार से  Connecting रहना चाहिये मतलब अगर हमारे पास ये सब होगा तो हमारे पास खुशी,प्रसन्नता का वातवारण बना रहता है,ये वातवारण ही खुशी,सुख,का मूल मंत्र होता है.

खुश रहने के 30 अनमोल मंत्र। Khush rahne ka 30 mantra

हमारे सबंध हमारे साथि‍यों से कैसे है . ये संबंध ही हमको एक-दूसरे  से जोड़ते हैं और हमारे जीवन को  निश्चत  करते हैं. इसीलिए जीवन में सबधों, रिश्तों के खास होने बहुुुत  मायने रखते हैं और हमारी प्रसन्नता,सुख को बहुत ज्यादा प्रभावित भी करते हैं. यदि किये गये रिसर्च के ऑंकडों माना जाए तो व्यक्ति के लिए रिश्ते बहुत कीमती होते हैं।अमेरिका के प्रसिद्ध मनोचिकित्सक और हार्वड Harvard Medical Schoolके प्रोफेसरजार्ज वैलेंट के अनुसार- हमारे जीवन को जो सबसे अधिक प्रभावित करते हैं, वे हैं………

* असली ख़ुशी क्या है

खुशी का मूल इस बात में भी है हम सतुष्टंं रहें, जो प्राप्त है वही पर्याप्त है वाली मानसिकता अपनाऐं । हम सब कही ना कही इस बात को भी जानते है,बाहरी सम्पन्नता  ने व्यक्ति को भीतर से कमजाेर  करने का काम किया है.  बहुत से  लोग युवाअवस्था पैसे  कमाने में बिता देता है और आखि‍र में उसे यह सत्य मालूम पडता है कि,

पैसों की भूख कभी समाप्त नहीं होती और रूपयें पैसे आपको छोटे-छोटे खुशी के पल मिल नही सकतें है। तो हमें खुश रहने, खुश रहनें के लिये इस मंत्र का ध्यान रखना चाहियें कि अपना व्यवहार सामाजिक बनाना चाहियें।

खुश रहने के 30 अनमोल मंत्र। Khush rahne ka 30 mantra

हमें हमेशा यह बात याद रखनी चाहियें कि जरूरी नहीं कि जीवन में सब कुछ अच्छा ही अच्छा हों , क्योंकि जीवन तो सुख दुख का  नाम है कभी हालात आपके पक्ष में हो सकते है और कभी हालात विपरित हो सकतें है हर कोई बहुत अच्छा जीवन यापन करना चाहता   है और अपने जीवन में सब कुछ प्राप्त करना चाहता है,
जिससे वह सुख,प्रसन्नता से दूर जाता रहता है । इसके विपरीत हमें हमेंशा जो  हमारें पास है उसे बर्बाद नही करना चाहियें। ऐसा करके हम खुश रहने का मंत्र जान सकते है।  
इसके अलावा बहुत से ऐसे नुस्खें,अचूक 30 मंत्र है,जिनके प्रयोग से हम अपने आपको खुश,प्रसन्न रख सकते है। इनको हम 30 सरल तरीके से जान सकते है।
1. कभी-कभी आप यह देखकर आश्चर्यचकित हो जाते है जब आपको अपनी वर्षो पुरानी नोट बुक में कुछ लिखा हुआ आपके सामने आता है,तो आपको ठीक वैसी ही फीलिंग,खुशी,प्रसन्नता होगी जैसी उस समय उस शब्द (वाक्य) को लिखते समय हुई होगी यह भी एक खुश रहने का मंत्र हैै।
2. खुश रहने के लिए आप जहाॅंं  कही पर आपकों नजर अदांज किया जा रहा हो तो आप तत्काल वहां से चलजा सकते है ,क्योंकि आप लोगों को नही बदल सकते है। आप को खुद ही बदलना पडता है।

3.हमेशा दूसरे आपके बारे में क्या कह रहे है इस पर ध्यान न दे क्योंकि जरूरी नहीं कि वे आपके  बारे में अच्छा बोले जब‍तक उनका आपसे कोई लालच नही होगा। दूसरे की राय को एक सीमा तक ही स्वीकार करें, अन्यथा आपकी खुश छीन सकती है। 

4. कभी कभी आप देखते है,कि अपने  हाथ से बनाया बेस्वाद खाना भी आपको अच्छा लगता है,खुशी प्रदान करता है ।और आप सोचते है,कि दूसरे भी वह खाना खाए और तारीफ करें(जबकि आपको पता है बेस्वाद है) क्योकि उसे बनाने में आपको काफी समय और मेहनत लगी। ये नुस्खा भी आपको खुश रखने में मददगार होगा।
खुश रहने के 30 अनमोल मंत्र। Khush rahne ka 30 mantra

5. कभी महोल्ले की राशन की दुकान से अपनी  चाय के लियें ब्रेड,बिस्कुट खरीदते समय ध्यान दीजिऐगा अपने पास खडे छोटे से कुत्ते के पिल्ले, या कुत्ते की तरफ और फिर अपनी सामर्थ्य के अनुसार उसे कुछ ब्रेड पीस या बिस्कुट के पीस डालिऐगा और जब वो उसे खायेगे तो आपको खुशीी, प्रसन्नता जरूर मिलेगी क्योकि वो दान आपके निस्वार्थ भाव से दिया गया था।

6. बडे बजुर्गो द्धारा बचपन से एक बात कही जाती है कि बुरी संगत से दूर रहो इसका  मतलब  है जहां नकारात्मक माहौल हो उससे दूर रहकर हम खुश,प्रसन्न रह सकते है। इस नियम काे अपनाने से खुश रहने का मंंत्र हमे मालूम होता है।        
7. खुश रहने के लिए आप अपना मनपंसद प्रोगाम,कार्य या जो कुछ भी आपको खुशी,प्रसन्नता प्रदान करता हो वो करके हम वर्तमान में रह सकते है। जिससे हमे  खुशी प्राप्त होती है।
8. प्रतिदिन टहलना आपके शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा रहता है। टहलने के समय हमे प्रसन्नता,खुशी  देने वाले हार्मेन का उत्पादन बॉडी में होता है।   
9. जो बीत गया  उसे हम बिलकुल वापस नही पा सकते,इसलिये अपने पुराने दुखी अनुभवों को भूल जाना ही बेहतर है। 
khush rehne ka mantra in hindi,khush rehne ke upay hindi me

 

10.  भगवान बुद्ध ने कहा है  जो प्राप्त है वही पर्याप्त है, अर्थात आपके पास जो है उसी में खुश,प्रसन्न रहना चाहियें। महंत्वकाक्षा बुरी बात नही पर फिर भी अपनी क्षमता के अनुसार कार्य करना चाहियें। 
11.  भावनाओ का हमारे मन पर बहुत गहरा प्रभाव पडता है। इसलिये कहा जाता है हमेशा दूसरे के प्रति दया रखनी चाहिये खासकर तब जब आप हर तरह से सक्षम हो।

खुश रहने के 30 अनमोल मंत्र। Khush rahne ka 30 mantra

12. कई बार देशी बात में बोला जाता है कि ये बडा चिकना घडा है इस पर किसी बात का प्रभाव ही नहीं पडता कभी-कभी  ये Attitude  आपको नकारात्मक माहौल में  Protect करेगा। ये भी आपको खुश रखने कारगार नुस्खा साबित होगा। 
13. जो भी काम आप करो अपनी पूरी जान लगाकर करों, आप चाहे कुछ भी कर रहे हो उसमे अपनी पूरी ताकत लगा दे जिससे आप बाद मे आपने आप से ये न कहे कि थोडी मेहनत और करनी चाहिये थी। 
14. दूसरे की तरक्की को देखकर ईर्ष्या ना करे,  जलन ना करें ये बात आपको परेशान ही करेगी। 
15. जिस प्रकार पानी का जहाज पानी के बीच रहकर  अपने आपको सुरक्षि‍त रखता है उस प्रकार दुष्टजनों की संगत में रहकर भी अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप भी विवादों से अपने को बचाकर रख सकते है। 
16. अपने Regularकार्यो को कभी-कभी दूसरे प्रकार से करने का प्रयास करें। अर्थात अगर आप दाएे हाथ से Toothpaste करते है,तो किसी दिन बाऐं हाथ, से कीजिएगा और इसी प्रकार स्नान करते समय भी दाए की जगह बाऐं हाथ से कार्य कीजिए।

खुश रहने के 30 अनमोल मंत्र। Khush rahne ka 30 mantra

निश्चित  रूप से आपको लाभ होगा, क्योंकि उस  समय आपको ये सब काम करने में अपना पूरा ध्यान कार्य पर रखना पडेगा जिससे आपको खुशी प्राप्त होगी।
17. दूसरो को गलत साबित करने के चक्कर में अपनी मानसिक शांति न खोए। 
18. कोई भी ऐसा कार्य करे जिससे आपको अपने बारे में सोचने का अवसर न मिले क्योकि आपके सोचते ही आपका ध्यान अपनी परेशानी पर ना चाहते हुए भी चला जाऐगा। खुशी का मंत्र। 

19.लोगो को सम्मान दे और सम्मान पाए। अक्सर ये सुना जाता है इसके पीछे  मेरे विचार ये है कि जब आप किसी से सम्मान से बोलेगे तो आपको दूसरा आदमी बिलकुल भी गलत जबाव नही दे सकता जिसके फलस्वरूप आप मानसिक रूप से शांत, खुश (khush )महसूस करोगें।      

20.जब हम किसी को गुलाब के फूल अपने हाथो से देते है तो हमारे साथ कया होता है, बिल्कुल सही समझे आप उस गुलाब की खुशबू हमारे हाथो में भी रह जाती है। 

21. अपने जीवन मे कोई ना कोई ऐसा  पारिवारिक मित्र,दोस्त,रिश्तेदार, डॉक्टर या सगे-संबधी जरूर होनेा चाहिये जिससे आप अपने मन की बात शेयर कर सके और अपना मन हल्का कर सके,खुशी महसूस करेगें।

22.क्योंकि अगर शरीर के फोडे  का पस डॉक्टर बाहर नही निकालेगे तो वह नासूर बन जाएगा।  खुश रहने के आप नियमित रूप से  हल्का-फुल्का व्यायाम  कर सकते है। अाप इस खुश रहने के नुस्खें का अपनाकर देख सकते है।   

खुश रहने के 30 अनमोल मंत्र। Khush rahne ka 30 mantra

23.छोटे बच्चों के साथ खेले आप महसूस करेगे कि उस समय आप अपना तनाव,चितां सब भूल जाते है। और आपको प्रसन्नता,खुशी मिलती है। 

24. सुबह सोकर उठने पर आप भगवान को अपने जिंदा रहने के लिये धन्यवाद दीजिऐ,क्योंकि दुनिया भर में बहुत से लोग ऐसे होगे जो आपकी तरह लकी नही होगे और उनकी सुबह कभी नही आयी । ये भी आपको खुशी रहने का बहुत बडा मंत्र हैं।   

25.अपना थोडा बहुत समय प्रकृति के बीच बितायें यकीन मानिये आपको वही अपने बचपन के दिनो वाली फीलिंग आयेगी। और आपके खुशी के हार्मोन्स उत्पन्न होगे। इससे आपको khush kaise rahe इसका मूलमंत्र मालूम हो जायेगा।  

26.जब भी कभी बारिश हो तो तपती धरती से उठती हुई भीनी भीनी महक को महसूस कीजिए ये आपको आपके बचपन की याद दिला देगी,जब वो महक आपको पूरी तरह तरोताजा,खुशी प्रदान करती  थी।

आज भी बारिश के बाद धरती से उठने वाली महक वही है, परतु बचपन में आने वाली भीनी भीन महक हमें नही  आती है, जबकि‍ बार‍िश भी,गर्मी भी वह है बचपन वाली पता है क्‍या खुशी क्‍या नही आती क्‍योक‍ि दोस्‍तो हमारे बचपन के उस मासूम द‍िलो द‍िमाग मे पर अब  बहुत सा चिंता,तनाव, जिम्मेदारी ने जगह ले ली है, ज‍िस कारण  हमें वो Khushi ke felling फीलिंग महसूस नही होने देती है।

27. आप हास्य प्रोगाम, कहानियॉं,चुटकुुले सुनने सुनाने की आदत डालिये ये आदते आपको आज के Competition माहौल में अपको Protect करने का कार्य करेगी। और आप हमेशा khush रहेगे । 

खुश रहने के 30 अनमोल मंत्र। Khush rahne ka 30 mantra

28. आप अपनी जिदंगी के खुशी,प्रसन्नता,कामयाबी के पलों की फोटोंं को अपने ऑफिस,घर में जहॉं ज्यादा समय गुजारते है रख सकते है ये आपको प्रसन्न रखेगी। जैसे ही आपकी नजर उन फोटोओं पर पडेगी आपको वो जगह,समय Feelingसहित सब याद आ जायेेगा जहॉं वे फोटो लिये गये थें, ना चाहते हुए भी।     

29. यह भी याद रखना चाहिये दुनिया में कुछ भी बुरा नही होता है,हमारा नजरिया ही सबकुछ निर्धारित करता है। 

 “जिस तरफ हम होते है हमे वो ही सही लगता है। जिसे प्रकार एक गरीब बच्चा गुब्बारा बेचता है,एक खरीदता है तो बेचने वाला बच्चा पैसे लेकर खुश होता है और खरीदने वाला बच्चा गुब्बारा लेकर”

30. आप आपने आस पास पेड पौधे लगाये यदि जगह ज्यादा नही है तो गमले मे पौधें लगा सकते है इनसे वातावरण स्वच्छ व सुंंदर रहता है और मन भी सकारात्मक रहता है। रोजाना इन्हे पानी दे जब आप एक साल बाद देखेगे तो आपको खुशी होगी और दूसरे लोगाे को बताऐगे इसे में छोटा से पौधा लाया था या लायी थी और आज इतना बडा हो गया । निश्चित रूप से आपको प्रसन्नता खुशी मिलेगी ।      

दोस्तो एक बात और पिछली रात जब मे इस लेख को लिख रहा था तब मेरी अपनी नानीजी से फोन पर बात हुई वे तकरीबन 85 वर्ष की उनसे बात करने के दौरान उन्होने एक बात के जवाब मे एक बात कही,…….

 (कि काम करते रहने से मन लगा रहता है,खाली बैठने से बेकार बातें ही दिमाग में आती है)

उन्होने अनानायस ही इतनी बडी बात कह दी जिसे आज के समय में सभी मनो‍वैज्ञानिक,बुद्धिजीवी लोग सलाह के रूप में लोगो को बताते है।

In Opanion: दोस्‍तो आपको आज की यह Post खुश रहने के 30 अनमोल मंत्र। Khush rahne ka 30 mantra  कैसी लगी, क्‍या  आपने इस Post  खुश रहने के 30 अनमोल मंत्र। Khush rahne ka 30 mantra से कुछ Moral प्राप्‍त किया यदि हां तो आप Comment Box  के माध्‍यम से आपने अनुभव पाठको के साथ जरूर शेयर करें.

अच्‍छा दोस्‍तो म‍िलते है अगली बार क‍िसी ऐसी ही Inspirational Story,Motivational कहानी के साथ,तब तक के ल‍िये Stay happy,नमस्‍कार,जय हिंद.

warms & regards 

पॉंजिटव बातें 

Recommend for You : 

  1. +Thinking In Hindi  : जिम रॉन अनमोल व‍िचार
  2. Inspiring  Story : गुरू (guru) शि‍ष्‍य और चावल की Best कहानी 
  3. Heart Touching Story :मॉं की ममता कहानी
  4. Happiness kaise Prapt kre : असली ख़ुशी क्या है

Readers Choice:

Best Of PositiveBate:

YouTube    :  PositiveBate

 Blog          :  Positivebate.com

 E-mail       :  Positivebate@gmail.com

Instagram  :  Positivebate18

0 0 votes
Article Rating
4 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
पॉंजिटव बातें

बहुत बहुत धन्‍यवाद अमित जी आपके पॉजिटव व‍िचारों से पता चलता है क‍ि आप बहुत से पॉजिटव शब्‍दो क माल‍िक है। निश्‍चित ही आपकी यह पॉटिविटी आपको अपनी मजिंल तक ले जायेगी। बहुत-बहुत शुभकामानाऍं
पुन: आपको द‍िल की गहराईयों से धन्‍यवाद।

Amit K C
4 years ago

आपके लेख मुझ जैसे ढेरों लोगों के लिए प्रेरणादायक है। आपको हृदय से धन्यवाद! 🌿

पॉंजिटव बातें

Yours words will Appreciate to us. Connect with us

Alka priydarshni
5 years ago

Story has sound knowledge of how get happy
Thanks