बहादुरी पर बहुत ही प्रेरणादायक कहानी | Hindi Inspirational Story on Bravery

Hindi-Inspirational-Story-on-Bravery
Hindi-Inspirational-Story-on-Bravery
Contents show

Hindi Inspirational Story on Bravery | दोस्तों, जीवन में कामयाबी हासिल करने के लिए बहादुर होना बेहद जरूरी है। यदि आप बहादुर नहीं है तो आप कभी भी जीवन में अपने दम पर आगे नहीं बढ़ सकते हैं। आप हमेशा दूसरों पर निर्भर रहते हैं।बहादुर इंसान हमेशा जीवन में बड़े सपने देखता है और उन सपनों को हर हाल में पूरा करता है। वही दूसरों पर निर्भर रहने वाला व्यक्ति कभी भी बड़े सपने नहीं देखता है बल्कि

सपनों को हर हाल में पूरा करता है। वही दूसरों पर निर्भर रहने वाला व्यक्ति कभी भी बड़े सपने नहीं देखता है बल्कि अपनी छोटी-छोटी समस्याओं में उलझ कर रह जाता है। बहादुर होने का मतलब शारीरिक रूप से मजबूत होना नहीं है बल्कि मानसिक रूप से मजबूत होना होता है। बहादुर होने का मतलब एक ऐसी सोच रखना होता है जो दूसरों की सोच से परे होती है। जिस इंसान में आगे बढ़ने की क्षमता होती है, वह इंसान बहादुर होता है।

बहादुर इंसान मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति में भी आगे बढ़ने की हिम्मत रखता है। वह कभी भी हिम्मत नहीं हारता है। बहादुर इंसान जो कुछ भी करता है, वह उसके लिए सही होता है। बहादुर इंसान कभी भी दूसरों की परवाह नहीं करता है बल्कि खुद के दम पर आगे बढ़ने की हिम्मत रखता है।

Hindi-Inspirational-Story-on-Bravery
Hindi Inspirational Story on Bravery

दोस्तों यदि आप एक बहादुर इंसान नहीं है तो आज की दुनिया में आपके लिए आगे बढ़ना मुश्किल है क्योंकि बहादुर इंसान को ही यह दुनिया सम्मान देती है इसीलिए आपको बहादुर बना बेहद ही जरूरी है तो आज आपके लिए एक बहुत ही बेहतरीन Hindi Story on Bravery लेकर आए हैं। जिसको यदि आप पढ़ते हैं तो आप जान सकते हैं कि जीवन में बहादुर होना कितना जरूरी है तो चलिए जानते हैं।

Hindi Inspirational Story on Bravery | बहादुरी की मिशाल

Bravery Story में एक बार की बात है एक कछुआ एक स्थान से दूसरे स्थान पर एक नाव में जा रहा होता है लेकिन अचानक से पानी के तेज बहाव के कारण नाव पानी में डूब जाती है और कछुआ पानी में तैरता हुआ इधर उधर देखता है।पानी ठंडा होने के कारण कछुआ तेजी के साथ में कांपने लगा और

कछुए ने अपनी गर्दन ऊपर उठाई और देखा कि पास में ही एक पहाड़ था। जिस पर उसने सोचा कि शायद उसको खान और रहने के लिए कुछ मिल जाए लेकिन पानी इतना ज्यादा ठंडा था कि उसके लिए उस पानी में तैरना बहुत ही मुश्किल था। कछुए ने हिम्मत दिखाकर आगे बढ़ने की सोची और वह पहाड़ की तरफ आगे बढ़ने लग गया।

कुछ दूरी तय करने के बाद उसने देखा कि सामने एक बड़ा मगरमच्छ पानी में तैर रहा होता है। जिसको देखकर कछुआ डर जाता है। कछुआ देखता है कि आसपास में बहुत से जानवर मरे होते हो जिसको मगरमच्छ ने मार दिया होता है। जिसकी वजह से कछुआ और ज्यादा डर जाता है।

Hindi_Inspirational_Story_on_Bravery
Hindi Inspirational Story on Bravery

इस समय कछुवे के पास सिर्फ दो विकल्प थे एक तो वह वापस चला जाए दूसरा उस मगरमच्छ का सामना करते हुए पहाड़ पर चला जाए।कछुए ने सोचा कि यदि वह वापस जाएगा तो पानी में डूब कर मर जाएगा। पानी बहुत ज्यादा ठंडा था तो कछुए ने मगरमच्छ के साथ लड़ने की सोची।

Brave Motivational Stories in Hindi

कुछ दूरी तय करने के बाद कछुआ देखता है कि वहां पर कोई मगरमच्छ नहीं था बल्कि बड़ी चट्टान का एक पत्थर था। जिसको देखकर कछुआ डर रहा था।यह सोचकर कछुआ बेहद ही खुश होता है और आगे पहाड़ की तरह तेजी के साथ में निकल जाता है कि

किनारे पर पहुंचने के बाद कछुए को वहां पर खाने के लिए अनेकों चीजें मिलती है और रहने के लिए एक विशाल जगह मिलती है। जहां पर वह आसानी से भरपेट खाना खाता है और आराम करता है।

Moral of Bravery Story – कहानी हमको यह शिक्षा देती होगी है कि जीवन में चाहे कैसी भी परिस्थिति क्यों ना हो यदि कोई व्यक्ति बहादुरी के साथ आगे बढ़ता है तो उसको आगे बढ़ने से कोई भी नहीं रोक सकता है। यदि कछुवा मगरमच्छ से डर जाता तो शायद कभी भी अपनी मंजिल पर नहीं पहुंच पाता।

ठीक उसी तरह से मनुष्य भी मात्र काल्पनिक डर से अपने रास्ते को छोड़ देता है और दूसरा रास्ता अपना लेता है। दोस्तों जीवन में कामयाबी को हासिल करने के लिए आपको अपने काल्पनिक दर को खत्म करना होगा, तब आप अपने जीवन में कामयाबी को हासिल कर सकते हैं।

Small Hindi Story on Bravery

विशाल नाम का एक 10 साल का लड़का था जो पांचवी कक्षा में पढ़ता था। वह कक्षा में ना ज्यादा किसी से बोलता था और ना ज्यादा किसी से बात करता था और वह हर समय डरा रहता था और इस बात का फायदा उसकी कक्षा के कई बच्चे उठाते हैं क्योंकि वह एक शरीफ बच्चा था।

कक्षा के बच्चे हर समय उसके साथ मजाक करते रहते थे और उसको परेशान करते थे। इसके बावजूद भी वह कुछ भी नहीं बोल पाता था। उसकी इस आदत से विशाल के माता-पिता के साथ साथ उसके अध्यापक भी परेशान होने लगते हैं।

Small-Hindi-Story-on-Bravery
Small Hindi Story on Bravery

एक दिन की बात है जब कुछ बच्चे विशाल को परेशान कर रहे होते हैं, तब एक अध्यापक ने उनको देख लिया। उसके बाद अध्यापक ने विशाल को अकेले में बुलाया और उसको एक काला धागा दे दिया और उसने कहा जब तक यह काला धागा तुम्हारे साथ रहेगा, तब तक तुम एक शक्तिशाली और साहसी बन जाओगे और तुमको कक्षा में कोई भी परेशान नहीं करेगा।

याद रखो कि जब भी तुम को कक्षा में कोई परेशान करे तो यह काला धागा तुम्हारे पास अवश्य होना चाहिए ताकि तुम आसानी से उन सभी बच्चों का मुकाबला कर सके।अगले दिन विशाल को कुछ बच्चे कक्षा में परेशान कर रहे होते हैं, तब विशाल को याद आता है कि उसके अध्यापक ने उसे एक काला धागा दिया था,और उसके बाद विशाल अपनी पूरी हिम्मत के साथ उन लड़कों के सामने खड़ा हो गया और

उनको बोला कि यदि आज के बाद तुमने मुझे कुछ भी कहा या तुम लोगों ने मुझे परेशान करने की कोशिश की तो मुझसे बुरा कोई भी नहीं होगा।यह बात देखकर सभी बच्चे डर गए और विशाल से लड़ने के लिए पीछे हट गए। इसके बाद से विशाल को कक्षा में कोई भी परेशान नहीं करता है। हर दिन वह खुशी के साथ स्कूल जाता है।

Moral of Courage Story – कहानी हमको यह शिक्षा देती है कि इस दुनिया में हर इंसान के अंदर एक शेर छुपा होता है। यदि वह समय पर उस शेर को अपने अंदर जगा लेता है तो वह अपने सभी डर को आसानी से खत्म कर सकता है और दुनिया की कोई भी ताकत उसको परेशान नहीं कर सकती है लेकिन,

यदि आप हर समय डरे रहते हैं तो यह दुनिया आपको और ज्यादा डराती हैं लेकिन यदि आप इस दुनिया का हिम्मत के साथ सामना करते हैं तो आपको कोई भी नहीं डरा सकता है।इसीलिए अपने डर को खत्म करने के लिए हिम्मत के साथ आगे बढ़े। कभी भी दूसरों को परेशान नहीं करें और यदि कोई व्यक्ति आपको परेशान करता है तो हिम्मत के साथ उस व्यक्ति का सामना करें।

बहादुर कैसे बने | How to Be Brave in Hindi
  • बहादुर इंसान बनने के लिए आपको चुनौतियों का सामना करना होगा। यदि आपके जीवन में कोई चुनौतियां नहीं है तो आपको अपने लिए चुनौती बनानी होगी क्योकि चुनौतियों को सहन करके आप एक बहादुर इंसान बन सकते हैं।

  • बहादुर इंसान बनने के लिए आपको सबसे पहले अपने सबसे बड़े डर को खत्म करना होगा। जब आप अपने सबसे बड़े डर को खत्म कर लेते हैं तो छोटे-छोटे डर अपने आप ही खत्म होते चले जाते हैं।

  • Hindi-Inspirational-Story-on-Bravery
    Hindi Inspirational Story on Bravery

  • जीवन में बहादुर इंसान बनने के लिए हम आशा हमेशा बहादुरी वाले काम करें। जितने बड़े आपके काम होंगे उतने ही बड़े आप बहादुर बनेंगे।

  • बहादुर इंसान बनने के लिए आपको शारीरिक रूप से मजबूत बनना होगा। जितना आप शारीरिक रूप से मजबूत बनते चले जाते हैं, उतना ही आप मानसिक रूप से मजबूत बनते चले जाते है।

  • बहादुर इंसान बनने के लिए कहीं भी किसी भी व्यक्ति की बात पर आंख बंद करके भरोसा ना करें बल्कि उस बात की सत्य तक पहुंचे।

निष्कर्ष(Conclusion)-

आज हमने जाना है ” Hindi Inspirational Story on Bravery ” जिसमें हमने आपके साथ दो प्रेरणादायक कहानियां शेयर की है। जिनकी मदद से आप एक बहादुर इंसान बन सकते हैं। बहादुर इंसान बनने के लिए आपको कुछ अलग करने की जरूरत नहीं है बल्कि आपको ऐसे काम करने चाहिए जो आपको बहादुरी की तरफ लेकर जाए.

यदि आप इस लेख में बताए गए तरीकों को अपनाते हैं और कहानियों से प्रेरणा लेते हैं तो आप आसानी से एक बहादुर इंसान की गिनती में आ सकते हैं। अगर आपको इस लेख ” Bravery Story ” की जानकारी अच्छी लगी तो इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें धन्यवाद।

warms & regards 

पॉंजिटव बातें 

Recommend for You : 

  1. +Thinking In Hindi  : जिम रॉन अनमोल व‍िचार
  2. Inspiring  Story : गुरू (guru) शि‍ष्‍य और चावल की Best कहानी 
  3. Heart Touching Story :मॉं की ममता कहानी
  4. Happiness kaise Prapt kre : असली ख़ुशी क्या है

Readers Choice:

Best Of PositiveBate:

YouTube    :  PositiveBate

 Blog          :  Positivebate.com

 E-mail       :  Positivebate@gmail.com

Instagram  :  Positivebate18

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
2 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Sunil kumar
Sunil kumar
1 month ago

Bhut hi achi kahani hai