Best hindi motivational books to read:हिन्दी मोटिवेशनल किताबें
दोस्तों नमस्कार, देश इन दिनों कोरोना महामारी के दौर से गुजर रहा है। हर रोज ऐसी खबरें सुनने को मिलती हैं, जिनकी हमें उम्मीद भी नहीं होती। लेकिन ये भी एक दौर है जो गुजर जाएगा। यदि हम इस दौरान निराश होकर बैठे रहेंगे, तो शायद आने वाले समय में हमें इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। वैसे कहावत भी है कि ‘चलते का नाम ही जीवन है’ इसलिए यदि हम ये सोचकर कुछ नहीं सीखेंगे या करेंगे कि संकट आया हुआ है, तो शायद खुद को और ज्यादा अंधेरे की तरफ ही ले जाएंगे।
इसलिए आज हम आपको कुछ Hindi Motivational Books के बारे में बताने जा रहे हैं। इन किताबों में ऐसे लोगों की कहानी है, जिन्हें पढ़कर आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। इसलिए हम इन्हें Best motivational Books In life भी कह सकते हैं। पढ़ने लिखना केवल स्कूल की परीक्षा तक ही सीमित नहीं होता। पढ़ने से हमें कुछ नया सीखने को मिलता है और उसे सीख कर ही जीवन को नया आयाम दिया जा सकता है। तो चलिए आपको एक एक करके हम तमाम Best motivational Books in Hindi के नाम और उनकी खूबियां बताते हैं। Hindi motivational Books Name.
- रहस्य (The Secret) by Rhonda Byrne
यह किताब आपके ध्यान को एक जगह केंद्रित करना सिखाती है। जब भी आप कभी अपने ध्यान को किसी एक निश्चित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए लगाते हैं, तो मुश्किलें आपको हमेशा छोटी लगने लगती हैं। वास्तव में इस किताब में आपको यही सिखाया और बताया गया है।

इसलिए यदि आप भी कभी अपने काम के प्रति समर्पण की भावना नहीं जागृत कर पाते, तो आपको ये किताब जरूर पढ़नी चाहिए। इसे पढ़ने के बाद निश्चित ही आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने में मदद मिलेगी। ये भी एक मोटिवेशनल बुक है।
- जादू (The Magic) by Rhonda Byrne
यह किताब ‘द सीक्रेट’ की अगली सीरीज की किताब है। इस किताब में 25 ऐसे नुस्खे बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपना जीवन बदल सकते हैं। इन नुस्खों को आप अपने जीवन में अपना कर आप वो जीवन जी सकते हैं, जिसे आप अक्सर सपनों में सोचते हो। Best inspirational Books Hindi में आप इसे एक मान सकते हैं।

इस किताब को पढ़ने के बाद दिन प्रतिदिन आप अपने जीवन में बदलाव होते देखेंगे। जो कि आपको आपके लक्ष्य के करीब ले जाएगा। इसी तरह आपकी जिन्दगी में निश्चित ही एक दिन वो आ जाएगा जिसकी आपने कभी कल्पना की थी। इसलिए आपको ‘जादू’ किताब जरूर पढ़नी चाहिए।
- हीरो (Hero) by Rhonda Byrne
यह किताब भी ‘द सीक्रेट’ किताब की अगली सीरीज ही है। इस किताब में बताया गया है कि हमें जिन्दगी में जो कुछ मिला है, उसके प्रति हमेशा शुक्रगुजार होना चाहिए। अक्सर हम देखते है कि हम जीवन में बहुत कुछ पाना चाहते हैं। लेकिन कभी रुक कर ये नहीं सोचते कि आखिर हमने जीवन में अब तक क्या पाया है।

हम कहां से चले थे और कहां पहुंचे हैं। इन सब बातों पर विचार विमर्श कर जीवन में हमने जो कुछ भी पाया है उसके प्रति हमें शुक्रगुजार रहने की भावना हमें ये किताब सिखाती है। इसलिए हमें ‘हीरो’ किताब जरूर पढ़नी चाहिए।
- अलकेमिस्ट (Alchemist)
यह किताब वास्तव में एक चरवाहे की कहानी है। जिसमें एक चरवाहा खजाने की तलाश में पूरी दुनिया को छान मारता है। लेकिन इस किताब को पढ़ने के बाद आपको जो कुछ सीखने को मिलेगा वो ये है कि इस दुनिया में जो सबसे बड़ा है, वो ये कि आपके सपने कितने बड़े हैं और उसके प्रति आप कितने जुनूनी हैं। इससे ही आपका जीवन तय करता है कि आप कितना कुछ कर सकते हैं।

यह किताब इतनी ज्यादा रोचक है कि यदि आप इस किताब को एक बार पढ़ना शुरू करते हैं, तो यकीन मानिए आप बिना इसे खत्म किए दम नहीं लेंगे। इस किताब को पढ़कर आपको अपने वास्तविक और आभासी जीवन में अंतर समझ आ आएगा।
- सन्यासी जिसने अपनी संपत्ति बेच दी
कई बार आपने भी बहुत से ऐसे लोगों को देखा होगा जिनके पास कुछ ना होकर भी वो बहुत खुश प्रतीत होते हैं। उनकी खुशी का राज हम चाहते हुए भी नहीं जान पाते। ये किताब भी एक ऐसे ही सन्यासी के ऊपर आधारित है। जिसने अपनी खुशी के लिए अपनी सारी संपत्ति बेच दी।

इस किताब को पढ़ने से पता लगेगा कि असली खुशी धन दौलत या गाड़ी या बंगले में नहीं छुपी होती। खुशी वो होती है जिसे करके हमारे मन को शांति का आभास हो। यदि आप भी Best hindi books on life की तलाश में हैं, तो ये किताब आपकी तलाश पूरी कर सकती है।
- लोक व्यवहार
यदि आप किसी ऐसे पेशे से जुड़े हैं, जहां लोगों को अपनी बात से प्रभावित करना होता है। जैसे कि नेटवर्क मार्केटिंग, रिसेप्शनिस्ट, कस्टमर केयर आदि। ऐसे काम में ये बेहद जरूरी होता है कि आप खुद को इस तरह से पेश करें कि सामने वाला आपकी बातों से प्रभावित हो जाए।

प्रभावित करने के लिए हर व्यक्ति में विशेष गुण होते हैं। जो कि आपको इस लोक व्यवहार किताब से सीखने की मिल सकता है। यदि आप ये किताब पढ़ते हैं तो आपको हर वो तरीका समझने का मौका मिलेगा जिससे आप दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं।
- आपके अवचेतन मन की शक्ति
बहुत से लोगों को हमेशा खुद की कार्यक्षमता पर शक रहता है। वो कभी भी खुद पर भरोसा नहीं कर पाते। यदि आप भी ऐसी ही परेशानी से गुजर रहे हैं, तो ये किताब आपके लिए रामबाण साबित हो सकती है। इस किताब को पढ़कर आप जानेंगे कि आप जो कुछ भी सोचते हैं, आपके मन और मस्तिष्क में उससे भी कहीं ज्यादा काम करने की क्षमता है।

बस आप उसे पहचान नहीं पा रहे हैं। यदि आप उसे पहचान लेते हैं, तो जो काम आपको अभी असंभव लग रहे हैं, वो कब हो जाएंगे आपको पता भी नहीं लगेगा। यदि हम Hindi motivational Books Name की लिस्ट देखें तो आप इसे जरूर चुनिंदा किताबों में शामिल कर सकते हैं।
- अति प्रभावकारी लोगों की 7 आदतें
प्रभावशाली लोगों से हर कोई मिलना चाहता है, उनसे बात करना चाहता है ताकि वो उनकी कामयाबी का राज जान सके। यदि आप भी ऐसी आदतों को जानना और अपने जीवन में अपनाना चाहते हैं, तो इस किताब को आप पढ़ सकते हैं। इस किताब में दुनिया के प्रभावशाली लोगों की उन सात आदतों के बारे में बताया गया है।

जिन्हें अपना कर आप भी अपना जीवन सफल बना सकते हैं। इसलिए यदि आप अपने जीवन में तौर तरीकों में बदलाव की इच्छा रखते हैं, तो आपको ये किताब जरूर पढ़नी चाहिए।
- शक्तिमान वर्तमान
हम अक्सर भविष्य को लेकर चिंतित हुए जाते हैं। हम पता नहीं क्यों भविष्य को लेकर हमेशा संशय में रहते हैं। इस किताब में भी यही बताया गया है कि जब आप भविष्य के बारे में सोचने बैठते हैं तो अपना समय बर्बाद करने के सिवाय कुछ नहीं कर रहे होते हैं।

क्योंकि भविष्य वास्तव में वर्तमान में किए गए काम पर ही निर्भर करता है। इसलिए हमें भविष्य को छोड़ वर्तमान पर काम करना चाहिए। यदि आप भी ऐसा ही सोचते रहते हैं, तो आपको ये किताब जरूर पढ़नी चाहिए।
- तीन गांठें भगवान बुद्ध प्रेरक कहानी
- साधु (guru) युवक और जादुई घडा
- सफलता (safalta best tips hindi)का पैमाना
- सबसे मुश्किल काम सबसे पहले
हम सभी में ज्यादातर सभी लोग मुश्किल काम से बचना चाहते हैं। चाहे वो घर हो या दफ्तर हम हमेशा अपने पाले में आसान काम की पाना चाहते हैं। लेकिन ये सच है कि हमें मुश्किल काम भी कभी ना कभी करना ही पड़ेगा। इसी बात को इस किताब में बताया गया है।

इस किताब में तमाम वो तरीके बताए गए हैं कि कैसे आप मुश्किल काम को कर सकते हैं। साथ ही अपने दिन की शुरुआत हमें हमेशा मुश्किल काम से ही करनी चाहिए। ताकि दिनभर हमें जो भी काम पड़े उससे कभी परेशानी ना हो। इस किताब को पढ़कर आप वो तमाम आदते सीख सकते हैं, जिससे आपकी बहाने बनाने की आदत दूर हो जाएगी और मुश्किल काम को आप हंसते हंसते करने लगेगें।
- लक्ष्य
यदि आप भी जीवन में बहुत जल्दी कामयाब होना चाहते हैं तो ये किताब आपको जरूर पढ़नी चाहिए। कामयाब तो हम सभी होना चाहते हैं, लेकिन हम में से कुछ लोग कठिन मेहनत करके बहुत जल्दी कामयाबी के शिखर पर पहुंचना चाहते हैं। लेकिन उन लोगों को कोई रास्ता नहीं मिलता।

उसी रास्ते को इस किताब में विस्तार से बताया गया है। इस किताब को पढ़कर वो लोग अपने लक्ष्य को बहुत जल्दी हासिल कर सकते हैं। इसलिए आपको इस किताब में बताए गए तमाम तरीकों को अपने जीवन में अपनान चाहिए।
- बुलंद इरादे निश्चित कामयाबी
यदि आपका इरादा बुलंद है तो आप कुछ भी कर सकते है। इस किताब से आपको यह सीखने को मिलता है कि कैसे आप निराशा के दौर में भी अपने मजबूत इरादे के बूते बड़ी से बड़ी परेशानी को छोटा करके पार कर सकते हैं, ये किताब यही सिखाती है।

इसलिए यदि आपके अंदर हौसला और जुनून की कमी महसूस होती दिखाई पड़ती है तो आपको ये किताब जरूर पढ़नी चाहिए। इसे पढ़ने के बाद आप अपना खोया हुआ हौसला निश्चित ही वापस पा जाएंगे।
- स्मार्ट बनिए
इस किताब में आपको इंसान के द्वारा सोचने के तमाम तरीकों के बारे में बताया गया है। इंसान कैसे तमाम परिस्थितियों में किस तरह से सोचता है। वही ये किताब बताने का प्रयास किया गया है।

ये किताब पढ़कर आप अपने बारे में तो जान ही सकेंगे साथ ही आप अपने विचारों और सोचने समझने के तरीके में बदलाव से जुड़े तमाम तरीकों के बारे में भी जान सकेंगे। ये तरीके आपके विचारों में सकारात्मक बदलाव लाने में कामयाब होंगे। जिन्हें आप अपने जीवन में अपनाकर खुद को और बेहतर बना सकते हैं।
- जीत आपकी
इस किताब में आपको बताया गया है कि कैसे हर क्षेत्र में आपकी जीत हो सकती है। यदि आप इस किताब में बताए गए तरीकों के बारे में जानेंगे तो निश्चित ही आपकी जीत होगी।

इसलिए यदि आप भी जीत का वो तरीका जानना चाहते हैं जो हमेशा आपको सबसे आगे रखेगा, तो आपको ये किताब जरूर पढ़नी चाहिए। इस किताब को भी हम Best motivational books in hindi के इस लेख में आपको बताना चाहते हैं।
In opanion: तो साथियों हमने आपको इस लेख में तमाम Best hindi motivational books to read के बारे में बताया जिन्हें पढ़कर आप अपना जीवन बदल सकते हैं। ये किताबें आपको निराशा के इस दौर में आशा की किरण के रूप में प्रतीत होगी। हमें आशा है कि आप इस कोरोना काल में जरूर इन किताबों को पढ़कर ऊर्जावान महसूस करेंगे।
——————-तो दोस्तो मिलते है अगली बार तब तक के लिये Stay Happy, नमस्कार ।————————–
धन्यवाद
पॉंजिटिव बातें
Readers Choice:
- खुश रहने के तरीके
- भरोसेमेंद दोस्ती
- सफल बनने के लिये सही निर्णय कैसे ले
- क्लास टॉप करने के 7 बेहद आसान टिप्स/ट्रिक्स
- आपकी क़ीमत
- अपने करीबी को वेलेंटाइन डे के दिन भेजे यह 20 शानदार शायरी
- नये साल 2021 की दमदार शायरी
- हैप्पी न्यू ईयर 2021 । नये साल के बेहतरीन कोटस
- भारतीय होने पर गर्व कराता एक पर्व
- घर बैठे internet से पैसे कैसे कमाये?
- स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन पर यूथ डे क्यों मनाया जाता है
- राजा और लडकी की कहानी “जरूरत”
- जिदंगी का सबक एक कहानी
- सूफी फकीर की जिदंगी बदल देने वाली कहानी
- जिदंगी बेहद सफल लोगों की 7 आदते
Life Changing Stories:
- पढाई में ध्यान कैसे लगाये
- नकारात्मक विचारों का समाधान
- महानता के बीज
- साधु (guru) की सीख
- दिखावे का फल
- सुखी जीवन के उपाय
- भविष्य और अतीत कल्पित हैं
- बाज और किसान की कहानी
- मेहनत का धन
- मुट्ठी भर मेढक
- नामुमकिन कुछ भी नही (विल्मा रूडोल्फ)
- गुरू (guru) शिष्य और चावल की Best कहानी
Best Of PositiveBate:
- लुटेरा और सिंकदर की कहानी
- सही योग्यता सही जगह
- कुत्ते की वफादारी की कहानी
- राजा भोज पंडित और गड़रियां
- कछुआ और खरगोश” कहानी एक नये अन्दाज़ में
- अवसर की पहचान
- मौका जिंंदगी बदलने वाली कहानी
- करोड़पति बनने के रहस्य
- समय का उपयोग
- छोंटी सी बात Albert Schweitzer
YouTube : PositiveBate
Blog : Positivebate.com
E-mail : Positivebate@gmail.com
Instagram : Positivebate18
Facebook : Positive.bate.16
प्रिय दोस्तों यदि आपके पास भी कोई प्रेरणादायक कहानी,स्वंय के अुनभव जिनके माध्यम से आप दूसरों की जिदंगी बेहतर बनाने में अपना सहयोग देना चाहते है। तो अपनी कहानी अपने नाम के साथ Positivebate@gmail.com पर भेज दीजिऐं,आपकी कहानी आपके नाम के साथ प्रदृशित की जायेगी ।