अधूरा ज्ञान खतरनाक होता है | Adhura Gyan Khatarnak Hota Hai Best 1

Adhura-Gyan-Khatarnak-Hota-Hai-Best
Adhura-Gyan-Khatarnak-Hota-Hai-Best
Contents show

नमस्कार दोस्तों PositiveBate.com पर आप सभी का स्वागत है। दोस्तों किसी भी चीज का ज्ञान होना जितना फायदेमंद होता है उससे भी कई गुना ज्यादा खतरनाक ” Adhura Gyan Khatarnak Hota Hai” होता है क्योंकि Adhura Gyan आपको कहीं भी मुसीबत में डाल सकता है। यदि किसी भी व्यक्ति को किसी भी चीज का ज्ञान नहीं होता है तो,

कम से कम उस व्यक्ति ने उस चीज के बारे में जानने की इच्छा होती है लेकिन अधूरे ज्ञान वाला व्यक्ति ना तो यहां का रहता है और ना ही वहां का रहता है क्योंकि वह कभी भी किसी भी व्यक्ति की बात नहीं मानता है। वह अपने मन में सोचता है कि उसको सब कुछ पता है और जब उसके सामने उस ज्ञान का परीक्षण किया जाता है तो वह अपने उस ज्ञान में असफल हो जाता है।

Adhura Gyan मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। यह आपको मुसीबत में डाल सकता है। Adhura Gyan की वजह से आप ऐसी ऐसी बातों को सत्य मान लेते हैं जो बिल्कुल भी वास्तविक नहीं होती है तो आज हम इस लेख में Adhura Gyan पर Short Motivational Story In Hindi / Best Hindi Moral Story for Students  शेयर करने जा रहे हैं।

जिसमें बताया गया है कि कैसे एक मनुष्य अधूरे ज्ञान की वजह से जीवन में बड़ी-बड़ी मुसीबतों में जाकर फंसता है तो दोस्तों आप भी जीवन में किसी भी मुसीबत में अधूरे ज्ञान की वजह से ना फ़से, इसके लिए आपको इस कहानी को एक बार आखिर तक जरूर पढ़ना चाहिए।

अधूरा ज्ञान समस्याओं की जड़ | Hindi Moral Story for Students

एक बार की बात है कि एक गांव में बेहद ही एक गरीब किसान रहा करता था। जो पूरी तरह से अपनी खेती पर निर्भर था। खेती से वह जो कुछ भी कमाता था उससे अपने परिवार का पालन पोषण करता था। खेती करने के अलावा उस किसान के पास और कोई भी पैसे कमाने का जरिया नहीं था। .

उस किसान के पास एक छोटा सा खेत था। जिसमें वह हर साल फसल उगाता था और उस फसल को बेच करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। किसान की फसल हर साल बहुत ही अच्छी होती थी और उस फसल से किसान का परिवार चलता था लेकिन एक बार उसकी एक फसल में एक बेहद ही खतरनाक कीड़ा लग गया।

Best_Hindi_Moral_Story_for_Students
Best Hindi Moral Story for Students

जिसकी वजह से उसकी फसल धीरे-धीरे खत्म होने लग जाती है। उस फसल को देखकर किसान बेहद ही जाता डर गया और वह सोचने लगा कि यदि फसल नहीं होगी तो वह अपने परिवार का गुजारा कैसे करेगा तो वह किसान परेशान होकर के फसल की दवाई लेने के लिए दुकानदार के पास गया।

Recommend for You :

किसान दुकानदार को कहता है कि मेरी फसल धीरे-धीरे खत्म हो रही है, उसमें एक कीड़ा लग गया है तो आप मुझे एक ऐसी दवाई दे दे जो उस कीड़े को बिल्कुल खत्म कर दे और मेरी फसल बिल्कुल सही हो जाए। दुकानदार कहता है कि हमारे पास एक दवाई है, जिसका इस्तेमाल करके आप अपनी फसल को अच्छी कर सकते हैं लेकिन

उससे पहले आपको सभी निर्देशों का पालन करना होगा जो उस दवाई पर लिखा है।किसान कहता है कि आप मुझे बस वह दवाई दे बाकी निर्देश में सभी पढ़ लूंगा। दुकानदार किसान को एक कीटनाशक देता है। जिस पर लिखा हुआ था कि दवाई का इस्तेमाल करने से पहले कृषि विशेषज्ञ सलाह अवश्य ले।

Best-Hindi-Moral-Story-for-Students
Best Hindi Moral Story for Students

किसान ने सोचा कि उसने सभी दिशा निर्देशक पढ़ लिए हैं तो कृषि विशेषज्ञ सलाह लेने की क्या आवश्यकता है और उसके बाद किसान ने पूरी दवा अपनी फसल पर छिड़काव कर दिया। कुछ दिन बाद किसान देखता है कि उसकी फसल धीरे-धीरे सूखने लग जाती है।

ऐसा इसलिए होता है कि किसान जरूरत से ज्यादा कीटनाशक का इस्तेमाल कर देता है। जिसकी वजह से उसकी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाती है।अब किसान के पास अपने परिवार का पालन पोषण करने का कोई भी रास्ता नहीं था और वह सोच सोच कर रोता है कि यदि मैं विशेषज्ञ सलाह ले लेता तो शायद मेरी फसल अच्छी हो जाती।

Moral of Story – इस कहानी से हम सभी को यह शिक्षा मिलती है कि जीवन में Adhura Gyan मनुष्य की बर्बादी का सबसे बड़ा कारण होता है। यदि आप किसी भी कार्य की शुरुआत कर रहे हैं तो आपको उस कार्य की पूरी जानकारी होनी चाहिए। तब जाकर आपको उस कार्य की शुरुआत करनी चाहिए क्योंकि Adhura Gyan अंधेरे की तरह होता है।

जिसमें आपको कुछ भी दिखाई नहीं देता है वही संपूर्ण ज्ञान उस उजाले की तरह होता है जिसमें दूर-दूर तक आपको सब कुछ दिखाई देता है। इसलिए जीवन में कभी भी आपको अधूरे ज्ञान के आधार पर कोई भी निर्णय नहीं लेना चाहिए बल्कि उस बात की पूरी जानकारी होनी चाहिए और फिर उसके बाद निर्णय लेना चाहिए।

ताकतवर और साहसी राजा I Adhura Gyan Khatarnak Hota Hai

एक समय की बात है एक बहुत ही ताकतवर और साहसी राजा का शासन चलता था। राजा अपने मनोरंजन के लिए समय-समय पर जंगल में शिकार करने के लिए जाता था। एक दिन वह जंगल में अकेला शिकार करने के लिए निकल जाता है। शिकार करके जब वह वापस लौटता है,

तो वह अपने राज दरबार का रास्ता भटक जाता है। सुबह से शाम हो जाती है लेकिन उसको रास्ता नहीं मिल पाता है जिसकी वजह से उसकी हालत खराब हो जाती है।सूर्यास्त होने के बाद में राजा को पास में एक कुटिया दिखाई देती है, जिसमें एक व्यक्ति रहा करता था।

Adhura_Gyan_Khatarnak_Hota_Hai
Adhura Gyan Khatarnak Hota Hai

राजा ने उस व्यक्ति से भोजन मांगा तो उस व्यक्ति ने राजा का बड़े ही बेहतरीन तरीके से सत्कार किया। इस बात से राजा बेहद ही खुश होता है और वह उस व्यक्ति को अपना पूरा चंदन का बाग भेंट में देने के लिए कहता है। उसके बाद वह वनवासी राजा को महल तक पहुंचने का रास्ता बता देता है।

राजा अपने राज महल में पहुंचकर अपने राजदरबारी से उस वनवासी को चंदन का बाग दे देता है लेकिन उस वनवासी को चंदन के बाद की जानकारी नहीं होती है। जिसकी वजह से वह वनवासी हर रोज चंदन की लकड़ी को काटकर के कोयला बना लेता था और उन कोयले को सस्ते दाम में बाजार में बेच देता था।

धीरे-धीरे चंदन के पेड़ खत्म होने लग गये आखिर में सिर्फ एक पेड़ बचता है लेकिन वह वनवासी उस पेड़ को काट नहीं पाता है क्योंकि बारिश होने लग जाती है तो वह सोचता है कि आज बाजार में चंदन की लकड़ी का ही बेच देता है। जब वह लकड़ी लेकर बाजार में जाता है तो पूरे बाजार में चंदन की खुशबू फैल जाती है और उस वनवासी की लकड़ी बहुत ही महंगे दाम पर बिकती है।

Hindi Moral Story for Students

तब जाकर उस व्यक्ति को एहसास होता है कि उसने कितनी बड़ी गलती की है। यदि उसको पता होता कि चंदन की लकड़ी की क्या कीमत है तो आज उसके पास बहुत ही ज्यादा धन होता। वनवासी ने Adhura Gyan के चक्कर में अपना बहुत बड़ा नुकसान कर लिया। जब भी ज्ञान की बात आती है तो बहुत से लोगों का मानना होता है कि ज्ञान तो ज्ञान ही होता है उसमें क्या पूरा ज्ञान और क्या अधूरा ज्ञान,

तो इस बात को हम एक उदाहरण के माध्यम से समझने की कोशिश करते हैं कि जब भी आप गाड़ी चलाना सीखते हैं तो आपको उस गाड़ी की पूरी जानकारी नहीं होती है और बिना जानकारी के वजह से दुर्घटना होने की संभावना भी बहुत ज्यादा होती है,

 Best-Hindi-Moral-Story-for-Students
Best Hindi Moral Story for Students

लेकिन जब आपको गाड़ी की पूरी जानकारी होती है तो आप आसानी से गाड़ी चला पाते हैं और दुर्घटना की संभावना भी कम होती है वहीं दूसरी तरफ जैसी किसी शिक्षक को किसी विषय की पूरी जानकारी नहीं होती है तो वह विद्यार्थी को अधूरा ज्ञान ही देगा। जिसकी वजह से शिक्षक और विद्यार्थी दोनों अंधेरे में ही रहेंगे। इसीलिए अधूरा ज्ञान खतरनाक होता है।

निष्कर्ष(Conclusion)-

आज हमने इस लेख में ” Adhura Gyan ” के बारे में जाना है। जिसमें बताया गया है कि Adhura Gyan मनुष्य के लिए कितना खतरनाक होता है। अधूरे ज्ञान की वजह से मनुष्य को बहुत बड़ा नुकसान हो जाता है। कहा जाता है कि एक बार को एक अज्ञानी व्यक्ति को भी समझाया जा सकता है,

लेकिन जिस व्यक्ति को अधूरा ज्ञान होता है ,उस व्यक्ति को कोई भी नहीं समझा सकता है क्योंकि वह सोचता है कि मुझे सब कुछ पता है जिसके चक्कर में वह अपना सबसे बड़ा नुकसान कर लेता है। एक अर्ध ज्ञानी व्यक्ति को भगवान भी नहीं समझा सकते हैं और इस बात को आपने ऊपर बताई गई Best Hindi Moral Story for Students / Hindi Short Motivational Story के माध्यम से भी समझा है।

दोस्तों यदि आप भी जीवन में मुसीबतों में नहीं फंसना चाहते हैं तो आपको यातो किसी भी चीज का ज्ञान नहीं होना चाहिए या फिर आपको उस चीज का पूरा ज्ञान होना चाहिए पूरे ज्ञान की मदद से आप जीवन में सही निर्णय ले सकते हैं। अधूरा ज्ञान की मदद से आप कभी भी सही निर्णय नहीं ले सकते हैं।

उम्मीद करते हैं कि आपको इस लेख की जानकारी जरूर पसंद आई होगी। यदि आपके मन में कोई सवाल है तो हमको कमेंट करके जरूर बताएं और इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें धन्यवाद।

warms & regards 

पॉंजिटव बातें 

Recommend for You : 

  1. +Thinking In Hindi  : जिम रॉन अनमोल व‍िचार
  2. Inspiring  Story : गुरू (guru) शि‍ष्‍य और चावल की Best कहानी 
  3. Heart Touching Story :मॉं की ममता कहानी
  4. Happiness kaise Prapt kre : असली ख़ुशी क्या है

Readers Choice:

Best Of PositiveBate:

YouTube    :  PositiveBate

 Blog          :  Positivebate.com

 E-mail       :  Positivebate@gmail.com

Instagram  :  Positivebate18

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments